फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Banglore batsman has most centuries in IPL kolkata only one know about other teams

IPL 2022: बैंगलोर और पंजाब कभी चैंपियन नहीं बने पर खिलाड़ी बनाने में अव्वल, कोलकाता पूरी तरह फ्लॉप

Mon, 21 Mar 2022 11:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 11:11 AM IST
सार

बैंगलोर की टीम में हमेशा से ही स्टार खिलाड़ियों की भरमार रही है और अक्सर इस टीम के बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलते नजर आते हैं। वहीं कोलकाता की टीम ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा करती है, जो गेंद और दोनों के साथ योगदान दे सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Banglore batsman has most centuries in IPL kolkata only one know about other teams
विराट कोहली, बेंडन मैक्कुलम और क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 की शुरुआत होने में चंद दिन बाकी रह गए हैं। इससे पहले हम हर टीम के शतकों के बारे में बता रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बैंगलोर की टीम की तरफ से लगे हैं। वहीं पंजाब इस मामले में दूसरे नंबर पर है। ये दोनों टीमें कभी भी खिताब नहीं जीती हैं, लेकिन खिलाड़ी बनाने के मामले में अव्वल हैं। वहीं कोलकाता की टीम दो बार चैंपियन बन चुकी है, लेकिन इस टीम की तरफ से सिर्फ एक शतक लगा है। यहां हम  बता रहे हैं कि किस टीम की तरफ से कितने शतक लगे हैं और कौन सी टीम इस मामले में अव्वल है। 
विज्ञापन


आईपीएल में अब तक 60 से ज्यादा शतक लग चुके हैं, लेकिन तीन टीमों के लिए ही 10 या उससे ज्यादा शतक लगाए गए हैं। बैंगलोर, पंजाब और दिल्ली के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं कोलकाता के लिए सिर्फ ब्रेंडन मैक्कुलम ही ऐसा कर पाए हैं। 
विज्ञापन

 
आईपीएल में किस टीम से कितने शतक लगे
टीम शतक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14
पंजाब किंग्स 13
दिल्ली कैपिटल्स 10
चेन्नई सुपर किंग्स 9
राजस्थान रॉयल्स 9
मुंबई इंडियंस 4
सनराइजर्स हैदराबाद 3
डेक्कन चार्जर्स 2
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 2
कोलकाता नाइट राइडर्स 1


खिलाड़ी बनाने में अव्वल हैं बैंगलोर
बैंगलोर की टीम में आते ही अधिकतर बल्लेबाज लय में आ जाते हैं और अक्सर बड़ी पारियां खेलते हैं। बैंगलोर के लिए अब तक पांच बल्लेबाज शतकीय पारी खेल चुके हैं। इनमें विराट कोहली और क्रिस गेल सबसे आगे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छह शतक भी उन्हीं के नाम हैं और इनमें से पांच शतक उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए लगाए हैं। वहीं विराट कोहली भी आरसीबी के लिए पांच शतक लगा चुके हैं। वहीं दो शतक डिविलियर्स के नाम हैं। मनीष पांडे और देवदत्त पडीक्कल ने एक-एक शतक लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी पारी नहीं खेल पाते कोलकाता के बल्लेबाज
कोलकाता नाइट राइडर्स दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी और टूर्नामेंट की तीसरी सबसे सफल टीम है। इसके बावजूद इस टीम में आने के बाद बल्लेबाज बड़ी पारी खेलना भूल जाते हैं। कोलकाता की तरफ से सिर्फ बेंडन मैक्कुलम ही शतक लगा पाए हैं। उन्होंने आईपीएल के पहले ही मैच में बेहतरीन 158 रन बनाए थे। इसके  बाद कोई भी बल्लेबाज कोलकाता के लिए शतक नहीं लगा पाया है। 


2016 में लगे सबसे ज्यादा शतक
आईपीएल 2016 में शतकों की बरसात हो गई थी और पूरे टूर्नामेंट में कुल सात शतक लगे थे। इनमें से पांच शतक सिर्फ आरसीबी की बल्लेबाजों ने लगाए थे। वहीं चार शतक विराट के बल्ले से निकले थे। आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बैंगलोर के लिए खेलते हुए ही यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed