फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh won t-20 series to beats Windies in 3rd t20i by 19 runs 

वेस्टइंडीज को हराकर बांग्लादेश ने जीती 2-1 से टी-20 सीरीज

Mon, 06 Aug 2018 11:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh won t-20 series to beats Windies in 3rd t20i by 19 runs 
बांग्लादेश बानम वेस्टइंडीज

लिटन दास (61) की दमदार अर्धशतकीय पारी और मुस्तफिजुर रहमान (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने आखिरी टी-20 में मुकाबले में वेस्टइंडीज को 19 रन से हरा दिया। इसके साथ ही बांगलादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले में लिटन दास को शानदार प्रदर्श के लिए मैच ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, कप्तान शाकिब अल हसन को मैच ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया था। बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ, जिसके कारण वेस्टइंडीज के लिए 17.1 ओवर में 155 रन का संशोधित लक्ष्य रखा गया था जिससे वह 19 रन पीछे रह गई।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को लिटन दास और तमीम इकबाल की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हुई। दास ने 32 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली, जबकि इकबाल ने मात्र 21 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान शाकिव अल हसन ने 24,  रहीम ने 12 और महमुदुल्लाह (32*) और अरिफुल हक ने नाबाद 18 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पाउल और कार्लोस ब्रेशवेट ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश द्वारा मिले 184 रन के जवाब में  वेस्टइंडीज की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी और मुकाबला 19 रन से गंवा दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली। बांगलादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। मुस्ताफिजुर ने 3.1 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके।बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीता था। दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 12 जबकि तीसरे और आखिरी मुकाबले में 19 रन से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed