BANvsWI: पहले टेस्ट में बांग्लादेश की पकड़ मजबूत, विंडीज पर बनाई 218 रन की बढ़त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 31 और मुश्फिकुर रहीम 10 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 430 के जवाब में विंडीज ने अपनी पारी में 259 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 171 रन की बढ़त मिली। वहीं, अब कुल बढ़त 218 रन की हो गई है। बता दें कि तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 75/2 से आगे खेलना शुरू किया था।
दूसरे दिन मेहदी हसन ने शतक जड़ा था
दूसरे दिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आलराउंडर मेहदी हसन ने 168 गेंद में 13 चौकों की मदद से 103 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका पहला शतक था। मेहदी ने 99 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शाकिब अल हसन के साथ सातवें विकेट के लिए 67, ताइजुल इस्लाम (18) के साथ आठवें विकेट के लिए 45 और नईम हसन (24) के साथ नौवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। वहीं, 17 महीने के बाद पहला टेस्ट खेल रहे शाकिब ने अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 150 गेंदों में पांच चौके की मदद से 68 रन बनाए।