{"_id":"62d3eca13609014b1a5feedb","slug":"bangladesh-tamim-iqbal-retires-from-t20-international-after-west-indies-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 Cricket: इस बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय को कहा अलविदा, एक शतक भी जड़ चुका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 Cricket: इस बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय को कहा अलविदा, एक शतक भी जड़ चुका
Sun, 17 Jul 2022 04:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Jul 2022 04:34 PM IST
सार
तमीम ने 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 24.08 की औसत और 117.2 के स्ट्राइक रेट से 1758 रन बनाए। इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा तमीम ने 69 टेस्ट और 228 वनडे भी खेले हैं।
विज्ञापन
तमीम इकबाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश के दिग्गज ओपनर तमीम इकबाल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वह वनडे, टेस्ट और टी-20 लीग या घरेलू टी-20 खेलते रहेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद तमीम ने इसका एलान किया। तमीम वनडे में बांग्लादेश के कप्तान भी हैं। तमीम ने विंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की।
विज्ञापन
तमीम ने बांग्ला में लिखा- आज से मुझे टी-20 अंतरराष्ट्रीय से रिटायर्ड समझें। तमीम ने इसी साल 27 जनवरी को टी-20 अंतरराष्ट्रीय से छह महीने का ब्रेक लिया था। हालांकि, उन्होंने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट खेलना जारी रखा था। तमीम ने कहा था कि वह छह महीने के अंदर टी-20 को लेकर अपने भविष्य के बारे में बता देंगे। हालांकि, छह महीने बाद तमीम ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमीम ने 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 24.08 की औसत और 117.2 के स्ट्राइक रेट से 1758 रन बनाए। इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा तमीम ने 69 टेस्ट और 228 वनडे भी खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 5082 रन और वनडे में 7943 रन हैं। टेस्ट में तमीम 10 शतक और 31 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, वनडे में उनके नाम 14 शतक और 53 अर्धशतक हैं।