{"_id":"612f3531e568ec2d5760ba23","slug":"bangladesh-star-opener-tamim-iqbal-has-withdrawn-from-icc-t20-world-cup-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC T20 World Cup: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज तमीम नहीं होंगे टूर्नामेंट का हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20 World Cup: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज तमीम नहीं होंगे टूर्नामेंट का हिस्सा
Wed, 01 Sep 2021 01:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:39 PM IST
सार
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब कुछ ही महीने का समय बाकी है। लेकिन इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
तमीम इकबाल
- फोटो : icc
विस्तार
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब कुछ ही महीने का समय बाकी है। लेकिन इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार और अनुभवी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने इस बड़े टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तमीम यूएई में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक तमीम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता और बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन पपोन को यह जानकारी दी है कि वो इस बड़े टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, 'मैं पिछले 15 से 20 टी-20 मैचों का हिस्सा नहीं रहा ऐसे में किसी को रिप्लेस कर वापसी करना मेरे हिसाब से सही नहीं होगा।'
विज्ञापन
Just In: #TamimIqbal has withdrawn from the T20 World Cup.
विज्ञापन विज्ञापन
''As I did not play in the last 15 to 20 T20 matches, and whoever replaced me, I don't think it would be fair on them if I take their place," Tamim said through a video message. — Cricbuzz (@cricbuzz) September 1, 2021
गौरतलब है कि तमीम पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। वह पिछली कई सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। घुटने की चोट के कारण वो जिंबाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी टीम से बाहर थे।
बता दें कि तमीम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वधिक रन बनाने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। उन्होंने अभी तक 24 की औसत और 116 की स्ट्राइक रेट से 1700 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक भी लगाए हैं।