फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh opener Tamim Iqbal retires from international T20 cricket announced retirement in Facebook post

Tamim Iqbal Retirement: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने टी20 से लिया संन्यास, फेसबुक पर दी जानकारी

Sun, 17 Jul 2022 04:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 04:24 PM IST
सार

तमीम इकबाल बांग्लादेश के लिए टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने फेसबुक में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान किया। 
 

विज्ञापन
Bangladesh opener Tamim Iqbal retires from international T20 cricket announced retirement in Facebook post
तमीम इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इकबाल ने फेसबुक में बांग्ला भाषा में लिखा कि अब से उन्हें टी20 क्रिकेट से रिटायर माना जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा है। वो लगभग दो साल से बांग्लादेश के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेले थे। इसके बाद माना जा रहा था कि वो जल्द ही टी20 क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं और अब उन्होंने ऐसा ही किया है। 
विज्ञापन


हाल ही में बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को उसके घर में 3-0 से हराया है। इसके ठीक बाद तमीम ने संन्यास का एलान किया है। तमीम ने आखिरी टी20 मैच मार्च 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 33 गेंद में 41 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए टी20 में एकमात्र शतक लगाने वाले बल्लेबाज है तमीम
तमीम बांग्लादेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने अपने देश के लिए 78 टी20 मैच खेले हैं और 1758 रन बनाए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वो बांग्लादेश के लिए रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनका औसत 24.65 का है। अपने करियर में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। वहीं वनडे में उनके बल्ले से 5082 रन और टेस्ट में 7943 रन निकले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed