फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh goverment give their crickters to home, car and lots of money

पाक को हराकर टाइगर्स की मौज आई, मिला घर, गाड़ी और पैसा

Mon, 27 Apr 2015 01:17 PM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
bangladesh goverment give their crickters to home, car and lots of money

अगर कहा जाए कि बांग्लादेश क्रिकेट के अच्छे दिन लौट आए तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। हाल ही में अपने देश में सम्पन्न हुई दो सीरीज में बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी पाकिस्तान टीम को पहले वनडे में 3-0 और फिर टी-20 में 1-0 से सफाया किया।

विज्ञापन


अपने देश की क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन के चलते बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने टीम के हर खिलाड़ी को घर, गाड़ी और करोड़ो टका (बांग्लादेशी मुद्रा) तोहफे में दिए है।
विज्ञापन


टीम के हर सदस्य का वर्ल्ड कप से हरफनमौला प्रदर्शन जारी है। वर्ल्ड कप में क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड सरीखी टीम को बांग्लादेश ने ही टूर्नामेंट से बाहर किया था। इसके बाद हाल ही में सम्पन्न हुई घरेलु सीरीज में पाक टीम को वनडे और टी-20 में धूल चटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोहफे में टीम को मिले करीब 7 करोड़ रुपए

bangladesh goverment give their crickters to home, car and lots of money

पाकिस्तान को अपनी धरती में बुरी तरह शिकस्त देने वाली बांग्लादेश टीम को उनकी सरकार की ओर से घर, गाड़ी और छप्पर फाड़कर टका मिले है। टी-20 सीरीज के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि टीम के हर सदस्य को सरकार की ओर से तोहफे में घर दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, टीम के वे सदस्य जो पिछले साल 2013 में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान गाड़ी पाने से ‌वंचित रह गए थे, उन्हें इस बार गाड़ी दी जाएगी। इसके अलावा सरकार की ओर से 1 करोड़ टका (82 लाख रुपए) बोनस के रुप में मिले है।

पाक के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम को कुल 8.5 करोड़ टका (6.97 करोड़ रुपए) ‌मिले है। जिनमें सरकार की ओर से 1 करोड़ टका, आईसीसी की ओर से 3 करोड़ टका, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से 1.5 करोड़ टका और इंडस्ट्रियल कोंग्लोमरेट बेक्सिम्को कंपनी की ओर से 1 करोड़ टका बोनस के रुप में दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed