फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh cricket team 'super fan' Tiger Roby was allegedly beaten by some people during IND vs BAN 2nd Test

VIDEO: बांग्लादेशी फैन ने कुछ लोगों पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया, पुलिस ने चोटिल टाइगर को अस्पताल पहुंचाया

Fri, 27 Sep 2024 02:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Sep 2024 02:45 PM IST
सार

यह फैन खुद को ‘सुपर फैन टाइगर रॉबी’ बता रहा था। वह इस घटना के समय बाघ की पोशाक पहने हुए था और स्टैंड सी में बैठा था। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि रॉबी घटनाओं का सटीक क्रम नहीं बता सका, लेकिन वह दर्द से परेशानी में था।

विज्ञापन
Bangladesh cricket team 'super fan' Tiger Roby was allegedly beaten by some people during IND vs BAN 2nd Test
बांग्लादेशी फैन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश के एक क्रिकेट फैन को कथित तौर पर दर्शक दीर्घा में परेशान किया गया। दर्द की शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, इस घटना के कारण के बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है।
विज्ञापन

यह फैन खुद को ‘सुपर फैन टाइगर रॉबी’ बता रहा था। वह इस घटना के समय बाघ की पोशाक पहने हुए था और स्टैंड सी में बैठा था। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि रॉबी घटनाओं का सटीक क्रम नहीं बता सका, लेकिन वह दर्द से परेशानी में था। मीडिया से बातचीत के दौरान उसने संकेत दिया कि झगड़े के दौरान उसे पेट में मुक्का मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, 'वह जब स्टैंड से बाहर आया तब दर्द से कराह रहा था। वह अचेत होने लगा था। उसे बैठने के लिए कुर्सी दी गयी लेकिन वह गिर गया।' स्टेडियम में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रशंसक को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई और उसके लिए एम्बुलेंस बुलाई गई। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता कि उसे किसी ने मारा था या नहीं। प्रशंसकों पर नजर रखने के लिए उस स्टैंड में एक कांस्टेबल है। हम समझ नहीं पाए कि वह क्या कह रहा था। शायद वह दर्द में था। एम्बुलेंस को आने में कुछ समय लग रहा था इसलिए स्टेडियम की मेडिकल टीम उसे नजदीकी सुविधा केंद्र में ले गई।'
विज्ञापन

इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चंदर ने पीटीआई को बताया- जब वह एक कांस्टेबल से मिला तो उनकी सांसें फूल रही थीं। इससे पहले कि हम उनसे बात कर पाते, वह बेहोश हो गया लेकिन अब वह ठीक हैं।

एसीपी (कल्याणपुर) अभिषेक पांडे ने कहा कि रॉबी को तत्काल चिकित्सा देखभाल मिली। उन्होंने जोर देकर कहा कि उस पर हमला नहीं किया गया था जैसा कि शुरुआती रिपोर्टों में आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा- भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के दौरान दर्शकों में से एक अचानक बीमार पड़ गया। उसके बीमार पड़ते ही पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल टीम के पास भेज दिया। वह अब ठीक हैं और उसके साथ एक संपर्क अधिकारी रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उसे मदद मिल सके। हमले की कुछ खबरें थीं लेकिन ये निराधार हैं, उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed