{"_id":"505af900-5ced-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bangladesh-could-tour-pakistan-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी सुरक्षा टीम पाकिस्तान भेजेगा बांग्लादेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपनी सुरक्षा टीम पाकिस्तान भेजेगा बांग्लादेश
ढाका/एजेंण्ी
Updated Sun, 13 Jan 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अपनी अपना सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान इस बात का पता लगाने के लिए भेजेगा कि क्या उसकी क्रिकेट टीम मार्च-अप्रैल में संक्षिप्त दौरे के लिए पाकिस्तान जा सकती है।
बीसीबी के अध्यक्ष जनमुल हसन ने कहा कि हमने कोई फैसला नहीं किया है लेकिन हमने अपनी परेशानी से पीसीबी को अवगत कराया। हमने मार्च के आखिर और अप्रैल के शुरू के समय के बारे में बात की, वरना हम श्रीलंका और जिम्बाब्बे में व्यस्त होंगे। हम जल्द से जल्द एक सुरक्षा टीम पाकिस्तान भेजेंगे।
उधर पीसीबी ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में अपने खिलाड़ियों को खेलने की स्वीकृति देने से जुड़ा नीतिगत फैसला अभी नहीं किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश के दो बार पाकिस्तान का दौरा करने की प्रतिबद्धता से पीछे हटने के बाद वह अपने खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने की स्वीकृति देने के लिए नैतिक रूप से बाध्य नहीं हैं।