फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh captain Mahmudullah says Series win will be big boost for Bangladesh cricket

मैच से ठीक पहले बांग्लादेशी कप्तान महमूदुल्लाह बोले- भारत के खिलाफ सीरीज जीतना महत्वपूर्ण  

Wed, 06 Nov 2019 11:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 06 Nov 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh captain Mahmudullah says Series win will be big boost for Bangladesh cricket
महमुदुल्लाह

दिल्ली में खेले गए पहले टी-20 में भारत को सात विकेट से हराने के बाद बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह जोश से लबरेज हैं। महमुदुल्लाह ने बुधवार को कहा कि मेजबान भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन


बता दें कि बांग्लादेश हाल ही में विषम परिस्थितियों से गुजरा है जिसमें स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर प्रतिबंध लगना भी शामिल है। महमुदुल्लाह ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को कहा, 'अगर आप हाल के घटनाक्रम पर गौर करो, बांग्लादेश क्रिकेट में हुआ, उसे देखते हुए सीरीज में जीत बांग्लादेश क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है और इससे बांग्लादेश क्रिकेट टीम का मनोबल भी बढ़ेगा।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'जैसा मैंने कहा था कि भारत को हराने के लिए हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि हम जानते हैं कि उनकी टीम स्वदेश और विदेश में अच्छा खेल रही है। इसलिए हमें पहली गेंद से ही अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।'

भारत दौरे से पहले बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर शाकिब पर संदिग्ध भारतीय सट्टेबाज दीपक अग्रवाल की पेशकश की आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई को रिपोर्ट नहीं करने के कारण दो साल का प्रतिबंध (एक साल का निलंबित) लगाया गया। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाड़ी बेहतर भुगतान को लेकर हड़ताल पर चले गए थे।

बोर्ड ने उनकी अधिकतर मांगों को स्वीकार किया जिसके बाद वे खेलने के लिए तैयार हुए। महमुदुल्लाह ने कहा कि यह बांग्लादेश के पास भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर यह शानदार मौका है विशेषकर जबकि हमने सीरीज का पहला मैच जीता है। इसलिए यह बहुत अच्छा अवसर है और मुझे लगता है कि खिलाड़ी ऊर्जावान हैं और उम्मीद है कि हम राजकोट में अच्छा खेल दिखाएंगे।'

महमुदुल्लाह ने कहा, 'जैसा मैंने पहले कहा कि हमने पहला मैच जीता है और इससे हम सभी का आत्मविश्वास बढ़ा है। हम सभी कल के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed