फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh archives biggest victory of 21st century in terms of runs beat Afghanistan by 546 runs

BAN vs AFG: 21वीं सदी की सबसे बड़ी जीत बांग्लादेश के नाम, ऑस्ट्रेलिया का 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 17 Jun 2023 02:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 02:36 PM IST
सार

रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के नाम है, जिसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रन से हराया था। वहीं, दूसरी बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने 1934 में इंग्लैंड को 562 रन से हराया था। 
 

विज्ञापन
Bangladesh archives biggest victory of 21st century in terms of runs beat Afghanistan by 546 runs
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 546 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की है और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 21वीं सदी में रनों के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत है। कुल मिलाकर यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के नाम है, जिसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रन से हराया था। वहीं, दूसरी बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने 1934 में इंग्लैंड को 562 रन से हराया था। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया का 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 1911 में दक्षिण अफ्रीका को 530 रन से हराया था।
विज्ञापन


बांग्लादेश टेस्ट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली टीम है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टेस्ट के पहले दिन मीरपुर में टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। इसके बाद से बांग्लादेश ने कोई गलती नहीं की। नजमुल हसन शान्तो (146) के एक बड़े शतक और महमूदुल हसन जॉय (76) के अर्धशतक ने पहली पारी में टीम को 382 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में, अफगानिस्तान केवल 146 रन ही बना सका, जिसमें सबसे ज्यादा 36 रन अफसर जजई ने बनाए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हसन (4/47) और शोरिफुल इस्लाम (2/28) ने शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


पहली पारी में बांग्लादेश को 236 रन से बढ़त मिली, लेकिन इस टीम ने फॉलोऑन देने की बजाय बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दूसरी पारी में भी बांग्लादेश के लिए नजमुल हसन शान्तो ने 124 रन के पारी खेली। वहीं, मोमिनुल हक  (नाबाद 121), जाकिर हसन (71) और लिटन दास (66 नाबाद) ने केवल 80 ओवरों में अपनी टीम का स्कोर 425/4 तक पहुंचा दिया। मैच की चौथी पारी में अफगानिस्तान के सामने 662 रन का विशाल लक्ष्य था। दूसरी पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने और निराश किया। पूरी टीम केवल 115 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज तस्किन अहमद (4/37) और इस्लाम (3/28) ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया। रहमत शाह (30) एकमात्र बल्लेबाज रहे जो 20 रन के आंकड़े को पार कर सके। करीम जनत (18) और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (13) दो अन्य बल्लेबाज थे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया। इस मैच में बांग्लादेश के लिए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले नजमुल हसन शान्तो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed