फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs PAK 1st T20: Pakistan new drama after losing to Bangladesh by seven wickets in first T20, blamed pitch

BAN vs PAK T20: पहले टी20 में बांग्लादेश से सात विकेट से हारने पर पाकिस्तान का नया ड्रामा, पिच पर ही मढ़ा दोष

Mon, 21 Jul 2025 10:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Jul 2025 10:37 AM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, पाकिस्तान की पारी 110 रन पर सिमट गई। जवाब में, बांग्लादेश ने 15.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
BAN vs PAK 1st T20: Pakistan new drama after losing to Bangladesh by seven wickets in first T20, blamed pitch
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने पिच को समझने में गलती के लिए अपने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया, लेकिन साथ ही कहा कि शेर बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच किसी भी मैच के लिए भी आदर्श नहीं है। पाकिस्तान को रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, पाकिस्तान की पारी 110 रन पर सिमट गई। फखर जमान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास अफरीदी (22) और खुशदिल शाह (17) ही दोहरे अंक में पहुंचे। जवाब में, बांग्लादेश ने 15.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने नाबाद 56 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

पहले टी20 आई के लिए पिच के हेसन के आकलन का कारण यह तथ्य है कि पाकिस्तान आठवें ओवर तक 46 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। उनके अधिकांश बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाते हुए आउट हुए थे। इसके अलावा तीन खिलाड़ी रन आउट भी हुए।  हेसन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मुझे लगता है कि पिच किसी के लिए भी आदर्श नहीं है। टीमें एशिया कप या (टी20) विश्व कप की तैयारी के लिए कोशिश कर रही हैं। इस तरह की पिच स्वीकार्य नहीं है। यह बल्लेबाजों के खराब शॉट के लिए बहाना नहीं है, लेकिन यह पिच अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है। हमारी शुरुआत अच्छी रही थी। फखर जमान ने चार-पांच शॉट खेले। इससे हमें संकेत मिला कि पिच कैसी खेल रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हेसन ने कहा, 'हमने बीच में कुछ खास खेल नहीं दिखाया। हमने कुछ खराब शॉट के विकल्प चुने। जब गेंद तेजी से उछलने लगी तो हमने शायद यह आकलन नहीं किया कि उच्च जोखिम वाले शॉट खेलना थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। कुछ रन आउट होने से भी मदद नहीं मिली।' बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने पिच के बारे में शिकायतों को खारिज कर दिया और कहा कि उन्होंने इस पर बहुत क्रिकेट खेला है और मैच को जीतने के लिए सूझबूझ का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

लिटन ने कहा, 'हम निश्चित तौर पर विकेट के बारे में जानते हैं क्योंकि हमने मीरपुर में काफी क्रिकेट खेली है। यह आसान विकेट नहीं है, लेकिन जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, हमें अच्छा लग रहा है। दूसरी पारी में गेंद ओस के कारण अच्छी तरह से बल्ले पर आ रही थी। हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हमने शुरुआती विकेट आसानी से निकाले और यही जीत का हमारा मुख्य कारण है।'

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन भी इस बात से सहमत नहीं हैं कि यह खराब पिच थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने उनके हवाले से लिखा है, 'हमें पिच खराब नहीं लगी, क्योंकि हमने 16 ओवर से भी कम समय में लक्ष्य का पीछा कर लिया था।अगर हम पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करते तो 150-160 रन बना सकते थे। ऐसा हो सकता है कि पाकिस्तान की टीम पिच से तालमेल नहीं बिठा पाई। हमने उनसे बेहतर एडजस्ट किया। ढाका की पिच से आमतौर पर गेंदबाजों को फायदा होता है। हमने विकेट का तेजी से आकलन करने की कोशिश की। यह हमारी पहली योजना थी।'

इमोन ने कहा, 'निश्चित तौर पर हमारी टीम की जीत से खुश हूं। पारी को फिर से संवारने का दबाव मुझ पर कुछ खास नहीं था। हम सिर्फ सकारात्मक रहते हैं और सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट करने की तलाश कर रहे थे। जब मैंने छक्के लगाए तो मुझे मजा आया।' बांग्लादेश मंगलवार (22 जुलाई) को जब पाकिस्तान से इसी स्थान पर भिड़ेगा। लिटन की टीम वह मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed