{"_id":"613b75398ebc3eb62314f982","slug":"ban-vs-nz-tom-latham-and-finn-allen-shines-as-new-zealand-defeated-bangladesh-in-5th-t20i","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAN vs NZ: लाथम-फिन की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने जीता आखिरी टी-20, बांग्लादेश ने जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs NZ: लाथम-फिन की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने जीता आखिरी टी-20, बांग्लादेश ने जीती सीरीज
Fri, 10 Sep 2021 08:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:39 PM IST
सार
टॉम लाथम की कप्तानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को आखिरी टी-20 मुकाबले में 27 रनों से हरा दिया। हालांकि बांग्लादेश ने पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से अपने नाम की।
विज्ञापन
टॉम लाथम
- फोटो : twitter@WisdenCricket
विस्तार
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टॉम लाथम की कप्तानी पारी के दम पर बांग्लादेश को आखिरी टी-20 मुकाबले में 27 रनों से हरा दिया। हालांकि जीत के बावजूद उसे पांच मैचों की श्रृंखला में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मीरपुर के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मेहमान टीम को फिन एलेन और रचिन रविंद्र की सलामी जोड़ी ने एक मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी दो गेंदों के अंदर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने पारी को संभाला और 37 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम ने लाथम (50*) और फिन एलेन (41) रनों की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से शोरीफुल इस्लाम ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
⚫🌿 The @BLACKCAPS turn up the heat in game 5 and come away with a dominant win to conclude the series 🔥
विज्ञापन विज्ञापन
Congratulations to @BCBtigers on the much deserved 3-2 series win! 👏#BANvNZ #Cricket #CricketNation #T20 #Series pic.twitter.com/SreM2JT6ZF — Spark Sport (@sparknzsport) September 10, 2021
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 26 रन के स्कोर पर उसे लिटन दास के रूप में पहला झटका लगा। एक समय टीम के 50 रन के अंदर चार विकेट गिर चुके थे, उसके बाद अफीफ हुसैन (49*) और महमुदुल्लाह (23) ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की और पारी को सँभालने की कोशिश की। लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे वे कुछ खास नहीं कर पाए और मेजबान टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन ही बना पाई।
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम मैन ऑफ दी मैच तो बांग्लादेश के नासुम अहमद मैन ऑफ दी सीरीज बने।