फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs AFG highlights: T20 Asia Cup 2025 Bangladesh vs Afghanistan Match Today at Abu Dhabi Stadium News

BAN vs AFG Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को आठ रन से हराया, मुस्तफिजुर ने झटके तीन विकेट

Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
सार

T20 Asia Cup BAN vs AFG 2025: बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर सुपर चार चरण के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। हालांकि, अफगानिस्तान की टीम के पास अभी भी अगले दौर में पहुंचने का मौका है।

विज्ञापन
BAN vs AFG highlights: T20 Asia Cup 2025 Bangladesh vs Afghanistan Match Today at Abu Dhabi Stadium News
नासुम अहमद - फोटो : ACC

विस्तार

मुस्तफिजुर रहमान की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को आठ रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नूर अहमद ने अंतिम ओवर में दो छक्के लगाकर अफगानिस्तान की उम्मीद जगाई, लेकिन वह असफल रहे। इस हार के बावजूद अफगानिस्तान अभी भी सुपर चार की दौड़ में बना हुआ है, जबकि बांग्लादेश ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मैच खेल लिए हैं और वह दो जीत के साथ चार अंक हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

अफगानिस्तान की शुरुआत रही खराब
बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। अफगानिस्तान ने पहली ही गेंद पर सेदिकुल्लाह अटल का विकेट गंवाया जो खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद पावरप्ले के अंदर ही अफगानिस्तान को दूसरा झटका इब्राहिम जादरान के रूप में लगा जो पांच रन बनाकर आउट हुए। फिर गुलबदिन नईब भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और उन्होंने 16 रन बनाए। रहनामुल्लाह गुरबाज ने कुछ हद तक टीम की पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अजमातुल्लाह ओमरजई ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन वह भी 30 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह विकेट गिरने के बाद अफगानिस्तान खराब स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन पहले राशिद खान और फिर नूर ने आक्रामक रवैया अपनाया, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण टीम लक्ष्य हासिल करने से चूक गई। दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान ने कभी भी टी20 में पूर्णकालिक देश के खिलाफ 150 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल नहीं किया है और इस मैच में भी टीम अपने इस रिकॉर्ड में सुधार नहीं कर सकी। अफगानिस्तान के लिए राशिद ने 20, नूर ने 14 और करीम जनत ने छह रन बनाए, जबकि फजलहक फारूकी दो रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर ने तीन विकेट लिए, जबकि नसुम अहमद, तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन को दो-दो विकेट मिले। 
विज्ञापन

हसन-तमीम ने दिलाई अच्छी शुरुआत
इससे पहले, बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बांग्लादेश ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए और तस्कीन की वापसी हुई। बांग्लादेश इस मैच में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा। वहीं, अफगानिस्तान ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। बांग्लादेश के लिए सैफ हसन और तंजिद हसन तमीम ने पारी की शुरुआत की और पावरप्ले में अफगानिस्तान को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। लेकिन पावरप्ले समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को दो झटके दिए। सैफ हसन और तंजिद के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई जिसे राशिद खान ने हसन को बोल्ड कर तोड़ा। हसन 28 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नूर अहमद ने कप्तान लिटन दास को पवेलियन भेजा जो नौ रन बनाकर आउट हुए। 

तंजिद का पचासा
बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे और 31 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राशिद खान ने शमीम हुसैन को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया जो 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बांग्लादेश को पांचवां झटका तौहीद ह्रदोय के रूप में लगा जो 26 रन बनाकर आउट हुए। जाकिर अली 12 और नुरुल हसन 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अजमातुल्लाह ओमरजई को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed