{"_id":"802168c2-d5dd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ball-tampering-by-england-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"'श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने की बॉल टेम्परिंग'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने की बॉल टेम्परिंग'
लंदन/एजेंसी
Updated Sat, 15 Jun 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान बॉब विलिस ने चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड खिलाड़ियों पर बॉल टेम्परिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड खिलाड़ियों के बॉल टेम्परिंग करने के कारण ही अंपायर अलीम डार ने बॉल बदल दी।
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज विलिस ने कहा, ‘अंपायर अलीम डार जानते थे कि एक खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए बॉल टेम्परिंग कर रहा है और इसी कारण बॉल बदल दी गई।
हालांकि मैं उसका नाम लेने नहीं जा रहा हूं। क्या कभी आपने सुना है कि बल्लेबाजी टीम बॉल की शेप के बारे में शिकायत कर रही है और अंपायर कह रहा है कि हम बॉल की खराब शेप के कारण गेंद बदलने जा रहे हैं?
विज्ञापन
गेंदबाजी करने वाली टीम ही बॉल चेंज करवाती है। हम सोचते हैं कि कप्तान एलिस्टर कुक कितने भोले लगते हैं। बॉल इसलिए बदली गई क्योंकि इसकी शेप खराब हो गई थी? कुक नहीं चाहते थे कि बॉल चेंज हो तो फिर बॉल क्यों चेंज की गई?’
विज्ञापन
इस बीच इंग्लैंड टीम के कोच एश्ले जाइल्स ने इस आरोपों को नकारते हुए कहा, ‘हम बॉल टेम्परिंग नहीं करते। यह निराशाजनक है क्योंकि अभी हमें बड़े मैच खेलने हैं और गलत कारणों से यह खबर सुर्खियों में है। बॉल शेप खराब होने के कारण ही बदली गई।’