फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ball tampering: Ashish Nehra says life ban on the smith-Warner would be harsh

स्मिथ-वॉर्नर बॉल टेंपरिंग मामले पर आशीष नेहरा का अनोखा बयान, बोले- मामूली सी बात है

Mon, 26 Mar 2018 05:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
ball tampering: Ashish Nehra says life ban on the smith-Warner would be harsh
आशीष नेहरा - फोटो : crictracker

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई तत्कालिन कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट के पक्ष में आए हैं। उनका कहना है कि इस मामले में स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर पर आजीवन बैन काफी कड़ी सजा हो जाएगी। 

विज्ञापन


38 साल के नेहरा ने कहा, 'मेरे मुताबिक दोनों पर आजीवन बैन काफी कड़ी सजा होगी, सिर्फ इन दोनों खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि किसी के लिए भी। आपने गलती की और मान ली, तो फिर इसके बाद आजीवन बैन बहुत बड़ी सजा होगी। एक मैच पर बैन और कप्तानी से हटाए जाना इतना काफी है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हर एक की अपनी-अपनी अलग राय है, लेकिन मेरा मानना है कि यदि उन्होंने कुछ गलती की है तो उसके लिए आईसीसी है, जिसने उन पर कार्रवाई की है। उन्होंने गलती की है, लेकिन मैं स्मिथ को इस बात का धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने अपनी गलती मान ली। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है। इस तरह की चीजें इससे पहले भी कई बार हुआ है। यदि आईपीएल टीम उनको हटाती है तो यह अच्छा नहीं होगा। उनको कप्तान बनाना या न बनाना यह उनकी फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है, लेकिन मैं नहीं समझता कि उन्हें टीम से बाहर करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इस विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ को कप्तानी पद से हटाने के लिए कहा था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने भी इस घटना को निराशाजनक करार दिया था। उन्होंने कहा था, 'हम इस खबर को सुनकर बेहद ही निराश हुए। यह खबर विश्वास करने के लायक बिल्कुल नहीं लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम धोखाधड़ी में शामिल थी।'

ball tampering: Ashish Nehra says life ban on the smith-Warner would be harsh
स्टीव स्मिथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के व्यवहार की संहिता के तहत स्मिथ और वॉर्नर को आजीवन प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के हेड ऑफ इंटीग्रिटी आईएन रॉय और टीम परफॉरमेंस मैनेजर पैट होवार्ड ने दक्षिण अफ्रीका जाकर स्मिथ, वॉर्नर, कैमरन बेनक्रॉफ्ट और कोच डैरेन लीमैन से चीटिंग स्कैंडल के संबंध में जांच के तौर पर इंटरव्यू किए हैं। 

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद के साथ छेड़छाड़ कि गई थी। केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बेनक्रॉफ्ट एक पीले रंग की चीज अपनी पैंट में रखते नजर आ रहे थे।

दरअसल, बेनक्रॉफ्ट को अपनी पैंट के अंदर कुछ पीले रंग की चीज रखते टीवी कैमरा में कैद किया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया। स्मिथ पर एक मैच का बैन और मैच फीस का 100 प्रतिशत और बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही स्मिथ को कप्तानी से हटाकर टिम पैन को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं,  डेविड वॉर्नर को भी उप-कप्तान की पद से हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed