{"_id":"5d302dd38ebc3e6ce64e3c3c","slug":"bahubali-actress-tamannaah-bhatia-afair-rumor-with-pakistani-cricketer-abdul-razzaq","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहुबली की एक्ट्रेस से भी जुड़ चुका है इस शादीशुदा पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम, जमकर हुआ था बवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बाहुबली की एक्ट्रेस से भी जुड़ चुका है इस शादीशुदा पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम, जमकर हुआ था बवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अब्दुल रज्जाक और तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में शादी के बाद अपने नाजायज संबंधों पर खुलासा कर सनसनी फैला दी। अपने हरफनमौला खेल से टीम को संतुलन देते हुए अनगिनत मैच दिलवाने वाले रज्जाक जब दुनिया के सामने टीवी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से पर्दा उठा रहे थे, तब लोगों के जेहन में एक बार फिर से तमन्ना भाटिया तैरनी शुरू कर चुकी होगी।
2 of 6
अब्दुल रज्जाक
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2013 में आखिरी मैच खेलने वाले रज्जाक ने करियर की शुरूआत 1996 में की थी। इस दौरान कुल 265 वनडे मैच में 29.70 की औसत से 5,080 रन और 269 विकेट लेने वाले अब्दुल रज्जाक का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ भी जुड़ चुका है।
3 of 6
अब्दुल रज्जाक
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त 2013 में अब्दुल रज्जाक और तमन्ना की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक ज्वेलरी शॉप में नेकलेस खरीदते दिख रहे थे। खबरें ये भी आई थीं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है और दोनों शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
abdur razzaq
रज्जाक के इस अफेयर ने विश्व क्रिकेट में इसलिए हंगामा मचा दिया था, क्योंकि वह शादीशुदा हैं। हालांकि, रज्जाक और तमन्ना उस ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। रज्जाक ने तमन्ना के साथ अपने अफेयर की खबरों को नकार दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
अब्दुल रज्जाक
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बार फिर रज्जाक अपने इन्हीं अफेयर्स के वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिन से इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां अब्दुल रज्जाक ने कहा कि शादी के बाद भी उनके 5 से 6 लड़कियों के साथ एक्सट्रा मैरेटियल अफेयर थे। हैरानी की बात ये है कि रज्जाक ये बात काफी खुश होकर बता रहे थे और उन्हें इस बात पर काफी गर्व भी हो रहा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।