फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bagladesh captain mashrafe mortaza want taskin play in T20 world cup

बांग्लादेशी कप्तान मशरफे सिर्फ तस्कीन को बचाना चाहते हैं

Mon, 21 Mar 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
bagladesh captain mashrafe mortaza want taskin play in T20 world cup
- फोटो : getty

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने अवैध एक्शन के कारण निलंबित किए गए अपने तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का समर्थन किया है और कहा है कि वह उनका निलंबन रद्द करवाने के लिए तय प्रक्रिया का पालन करेंगे। आपको बता दें कि आईसीसी ने तस्कीन के अलावा फिरकी गेंदबाज अराफत सनी को निलंबित किया है।

विज्ञापन


मुर्तजा ने कहा कि हमें जो भी कहना है हम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कहेंगे। हमारा मानना है कि कम से कम तस्कीन का एक्शन सही है और वह गेंदबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अन्य गेंदबाज बाएं हाथ के स्पिनर अराफात सनी को लेकर पैरवी नहीं करेंगे। सनी को भी अवैध एक्शन के कारण आईसीसी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्तजा ने कहा कि दो अहम खिलाड़ियों की ऐसे मौके पर सेवा उपलब्ध न होना बड़ा नुकसान है लेकिन हम नियमों का पालन करेंगे और पूरी प्रक्रिया निभाएंगे।  


उधर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने इस संदर्भ में आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर और मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन से बात की है कि बीसीबी अपने दोनों गेंदबाजों के एक्शन के स्वतंत्र आकलन से संतुष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed