फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bad Decisions by umpire in Adelaide test.

अंपायरों के गलत फैसलों ने टीम इंडिया को हरा दिया

Sat, 13 Dec 2014 07:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 13 Dec 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
bad Decisions by umpire in Adelaide test.
भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया में है और एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोमांचक मुकाबले के बाद उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में मेजबान खिलाड़ियों के भारतीय खिलाड़ियों के साथ कई बार उलझने से सीरीज में गर्माहट आ गई है।
विज्ञापन


सीरीज शुरू होने से पहले फिल ह्मूज की सिर पर बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद माना जा रहा था कि सीरीज में सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट खेला जाएगा हालांकि जैसे-जैसे पहला टेस्ट मैच आगे बढ़ा, कंगारू खिलाड़ी अपना आपा खोने लगे।
विज्ञापन


खिलाड़ी तो खिलाड़ी मैदानी अंपायरों की ओर से भी कई गलत फैसले लिए गए। एडिलेड टेस्ट के अंतिम दिन भारत जब 364 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो उसे 2 बड़े गलत फैसलों का सामना करना पड़ा, इन्हीं गलत फैसलों ने टीम इंडिया को हराने में अपनी भूमिका निभाई। अंपायरों के ये गलत फैसले इस कदर गलत थे कि कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम के साथ सहानुभूति दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत फैसलों ने टीम इंडिया को झकझोरा

bad Decisions by umpire in Adelaide test.
दोनों मैदानी अंपायरों दक्षिण अफ्रीका के मारियस एर्सामुस और इंग्लैंड के इयान गाउल्ड ने मैच के अंतिम दिन भारत के खिलाफ 2 बड़े गलत फैसले देकर भारतीय खेमे में हलचल मचा दी।

पांचवें दिन भारत ने अंपायरों के गलत फैसले का पहला सामना तब किया जब टीम इंडिया दूसरी पारी खेल रही थी। पांचवां ओवर जो मिचेल जॉनसन डाल रहे थे, उनकी पहली गेंद शिखर धवन के कंधे से टकराती हुई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के दस्ताने में समा गई और अंपायर ने कुछ भी जाने और देखे बगैर ही धवन को कैच आउट दे दिया। उस समय वह 9 रन पर खेल रहे थे।

इसके बाद अंपायरों ने एक और गलत फैसला देते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को फायदा पहुंचाने की कोशिश की। दोहरे झटके के बाद मुरली विजय और कप्तान विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 185 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी परेशान किया। इन दोनों की शानदार बल्‍लेबाजी ने अंपायरों को गलत फैसला देने का कोई मौका नहीं दिया।

ले‌किन भारतीय पारी के 70वें ओवर में नाथन ल्योन की पहली गेंद पर मुरली विजय (99) के आउट ‌के बाद अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए और अंतिम गेंद पर कैच आउट हो गए। रहाणे ने गेंद को आराम से खेलने के ‌लिए पैर को बाहर निकाला और गेंद स्विंग करती हुई पैड से टकराई और क्रिस रोजर्स के हाथों में चली गई। अंपायरों ने रहाणे को कैच आउट करार दे दिया, जबकि गेंद ने बल्ले को छूआ तक नहीं था।

इससे पहले चौथे दिन भी अंपायरों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर को नॉट आउट दिया था। जबकि रिप्ले में दिख रहा था कि गेंद ने कलाई को टच किया है लेकिन उन्हें जीवनदान मिला और शतक ठोक दिया।

सोशल मीडिया में भी छाया एडिलेड टेस्ट मैच

bad Decisions by umpire in Adelaide test.
एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्‍ट मैच का अंतिम दिन बेहद रोमांचक रहा। खासकर अंपायरों के गलत फैसलों के बाद तो यह सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गया। फेसबुक और ट्विटर पर प्रशंसकों ने जमकर भड़ास न‌िकाली।

अंपायरों के फैसलों पर आज यह विषय इतना चर्चित हो गया कि सोशल मीडिया में 10 सर्वाधिक चर्चित विषयों में 4 एडिलेड टेस्ट से ही जुड गए। सोशल मीडिया में डीआरएस, रहाणे, नाथन ल्योन और एर्सामुस इस समय जबर्दस्‍त ट्रेडिंग कर रहा है। एर्सामुस अंपायर हैं जिन्होंने अजिंक्य रहाणे को गलत आउट दिया।

ऑस्ट्रलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस ने गलत फैसलों पर कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत डीआरएस स्‍वीकार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed