{"_id":"6a4e258885d6d2455d013284","slug":"babar-azam-set-for-t20i-captaincy-return-after-regaining-test-leadership-pcb-considering-for-leadership-change-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: क्या टेस्ट के बाद पाकिस्तान के टी20 कप्तान भी बनेंगे बाबर आजम? पीसीबी कर रहा विचार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: क्या टेस्ट के बाद पाकिस्तान के टी20 कप्तान भी बनेंगे बाबर आजम? पीसीबी कर रहा विचार
Wed, 08 Jul 2026 03:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:55 PM IST
सार
टेस्ट के बाद बाबर आजम को फिर से पाकिस्तान की टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालिया प्रदर्शन की समीक्षा के बाद पीसीबी सलमान अली आगा की जगह बाबर को कमान देने पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर टी20 टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) आगामी मैचों और दौरों को देखते हुए बाबर को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तानी के एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय टीम के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद पीसीबी खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में नेतृत्व परिवर्तन पर विचार कर रहा है। अगर इस फैसले को मंजूरी मिलती है तो बाबर आजम मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा की जगह लेंगे, जो बदलाव के दौर में टीम की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पीसीबी की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
यह घटनाक्रम बाबर आजम को पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी वापस मिलने के ठीक बाद सामने आया है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक पर सभी प्रारूप में भरोसा जताने का मन बना रहा है। हालांकि पीसीबी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों और भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंटों की तैयारियों के बीच बाबर टी20 टीम की कमान संभालने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

कैसा रहा है पिछला रिकॉर्ड
बाबर आजम इससे पहले भी तीनों प्रारूप में पाकिस्तान के कप्तान रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में काफी सफलता हासिल की थी, जिसमें 2021 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और 2022 के संस्करण में उपविजेता बनना शामिल है। कप्तान के तौर पर उनका जीत का प्रतिशत भी पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर कप्तानी में बदलाव होता है तब भी सलमान अली आगा टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा बने रहेंगे, क्योंकि पीसीबी टीम में उनके योगदान को काफी महत्व देता है।

बोर्ड का रुख
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पीसीबी अपनी आंतरिक चर्चा पूरी करने और अगली टी20 सीरीज के लिए टीम को अंतिम रूप देने के बाद ही इस पर कोई आधिकारिक घोषणा करेगा। तब तक बोर्ड ने इस मामले पर चल रही अटकलों पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।