{"_id":"62f50b086cef427e4453331a","slug":"babar-azam-hilarious-response-to-journalist-asking-him-on-giving-up-one-format-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेने के सवाल पर भड़के बाबर आजम, पत्रकार से पूछा- क्या मैं बूढ़ा दिख रहा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेने के सवाल पर भड़के बाबर आजम, पत्रकार से पूछा- क्या मैं बूढ़ा दिख रहा?
Thu, 11 Aug 2022 07:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 11 Aug 2022 07:35 PM IST
सार
अब पाकिस्तान को इस महीने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रही है। वहीं, पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त को अपने पहले मैच में भारत से भिड़ेगी।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बाबर आजम को मौजूदा समय का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान फिलहाल वनडे और टी-20 में नंबर एक बल्लेबाज हैं। वहीं, टेस्ट में उनकी रैंकिंग नंबर 3 है। वह मौजूदा समय में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो तीनों फॉर्मेट में टॉप तीन बल्लेबाजों में बना हुआ है। हाल ही में श्रीलंका के महान क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने कहा था कि बाबर में जो रूट को हटाकर नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बनने की पूरी काबीलियत है।
विज्ञापन
हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार को लेकर पत्रकारों ने बाबर पर निशाना साधा। इस दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह एक फॉर्मेट को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं और क्या इससे मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ियों को फायदा होगा? इस पर बाबर ने मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर ने कहा- यह आपकी फिटनेस पर निर्भर करता है। अभी जिस तरह की हमारी फिटनेस है, अभी ऐसा सोचा नहीं है कि हम दो फॉर्मेट में आ जाएं। आपको क्या लगता है मैं बूढ़ा हो गया हूं? या हम सब बूढ़े हो गए हैं? इस पर पत्रकार ने जवाब दिया- लोड ज्यादा पड़ रहा है ना। इस पर बाबर ने कहा- ऐसा मुझे नहीं लगता। अगर लोड ज्यादा है तो हम उस हिसाब से फिटनेस बढ़ाएंगे।
अब पाकिस्तान को इस महीने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रही है। वहीं, पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त को अपने पहले मैच में भारत से भिड़ेगी।
अब पाकिस्तान को इस महीने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रही है। वहीं, पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त को अपने पहले मैच में भारत से भिड़ेगी।
एशिया कप टी-20 के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।