{"_id":"618255b358fa03234319179d","slug":"babar-azam-becomes-top-batsman-for-sixth-time-in-icc-t20-ranking-rahul-may-get-out-of-top-ten","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी टी-20 रैंकिंग: बाबर आजम छठवीं बार नंबर एक बल्लेबाज बने, जानिए भारतीय खिलाड़ियों का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी टी-20 रैंकिंग: बाबर आजम छठवीं बार नंबर एक बल्लेबाज बने, जानिए भारतीय खिलाड़ियों का हाल
Wed, 03 Nov 2021 02:56 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:56 PM IST
सार
पाकिस्तान के बाबर आजम एक बार फिर दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के डेविड मलान को पीछे छोड़ा है। वहीं भारत के विराट कोहली पांचवें और लोकेश राहुल आठवें स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है, जबकि भारत के भुवनेश्वर कुमार को नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चार मैचों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और उन्होंने छठवीं बार आईसीसी रैंकिंग में पहला पायदान हासिल किया है। वनडे रैंकिंग में बाबर पहले ही टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के डेविड मलान को पछाड़कर टी-20 रैंकिंग में पहला पायदान हासिल किया है।
बाबर के पास फिलहाल 834 रेटिंग प्वाइंट हैं और वो दूसरे नंबर पर काबिज डेविड मलान से 36 प्वाइंट आगे हैं। मलान पिछले साल 29 नवंबर को नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बने थे। लगभग 11 महीने बाद बाबर ने उन्हें पछाड़ा है।
इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा
इंग्लैंड के जोश बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था और आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने आठ स्थान की छलांग लगाई है। वो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं जेसन रॉय को पांच स्थान का फायदा हुआ है, वो 14वें स्थान पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
गेंदबाजों में वनिंदू हसरंगा पहले स्थान पर
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन विकेट लेने वाले श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा गेंदबाजों में टॉप पहुंच चुके हैं। वो पहली बार नंबर एक टी-20 गेंदबाज बने हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है। वहीं इंग्लैंड के आदिल राशिद तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर बने हुए हैं। भारत के भुवनेश्वर कुमार को नुकसान हुआ है और वो 18वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। भुवनेश्वर अभी भी भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले गेंदबाज हैं।
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ऑलराउंडर की सूची में पहले स्थान पर हैं, जबकि वनिंदू हसरंगा इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं।