फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam becomes highest runs scorer in a T20 World Cup

बाबर ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड: टी-20 में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, पहले वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाए

Thu, 11 Nov 2021 09:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 09:29 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी-20 में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन
Babar Azam becomes highest runs scorer in a T20 World Cup
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। विराट ने 68 टी-20 पारियों में 2500 रन बनाए थे। वहीं बाबर ने सिर्फ 62 पारियों में यह कारनामा किया है। बाबर और विराट के बाद ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इसके साथ ही बाबर अपने पहले टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इस मामले में बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन


हेडन ने उनके पहले टी-20 वर्ल्डकप में 265 रन बनाए थे और यह रिकॉर्ड उनके नाम था। इसके बाद बाबर ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। इस वर्ल्डकप में अब तक बाबर छह मैचों में 303 रन बना चुके हैं। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती तो बाबर आजम विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। विराट एक टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने एक सीजन में 319 रन बनाए थे और बाबर उनसे सिर्फ 16 रन पीछे रह गए। 
विज्ञापन


रूट ने भी पहले टी-20 वर्ल्डकप में किया था कमाल
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट भले ही अब अपने देश की टी-20 टीम का हिस्सा न हों पर अपने पहले टी-20 वर्ल्डकप में उन्होंने भी कमाल की बल्लेबाजी की थी। रूट ने अपने पहले वर्ल्डकप में 249 रन बनाए थे। बाबर ने सेमीफाइनल मैच में उनका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में बाबर ने 34 गेंद में 39 रनों की पारी खेली। बाबर ने इस मैच में मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा। हेडन फिलहाल पाकिस्तान के बल्लेबाजी सलाहकार भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed