{"_id":"68c13697e339a22a63012732","slug":"azmatullah-omarzai-smashes-fastest-fifty-in-asia-cup-t20i-history-leaves-kohli-behind-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fastest 50 in Asia Cup T20: एशिया कप में ओमरजई के नाम सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, सूर्यकुमार-गुरबाज को पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fastest 50 in Asia Cup T20: एशिया कप में ओमरजई के नाम सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, सूर्यकुमार-गुरबाज को पछाड़ा
Wed, 10 Sep 2025 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:00 PM IST
सार
ओमरजई ने अपने ताबड़तोड़ अंदाज से न सिर्फ इतिहास रचा बल्कि अफगानिस्तान को एक बड़े स्कोर तक भी पहुंचाया। उनकी इस पारी ने विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया जिससे हॉन्ग कॉन्ग कभी मैच में वापसी ही नहीं कर पाया।
विज्ञापन
ओमरजई, कोहली और गुरबाज
- फोटो : ANI
विस्तार
अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने एशिया कप टी20 के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने यह कारनामा हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एशिया कप टी20 के दौरान अबू-धाबी में खेले गए मुकाबले में किया। ओमरजई ने मात्र 20 गेंदों में 50 रन पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव और रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम संयुक्त रूप से था। उनकी पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने एशिया कप का आगाज जीत के साथ किया।
एशिया कप टी20 में तेज फिफ्टी के मामले में ओमरजई से पहले यह रिकॉर्ड भारत के सूर्यकुमार यादव और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम था। सूर्यकुमार ने 2022 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ और गुरबाज ने उसी साल श्रीलंका के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

ओमरजई की पारी ने बदला मैच का रुख
ओमरजई ने अपने ताबड़तोड़ अंदाज से न सिर्फ इतिहास रचा बल्कि अफगानिस्तान को एक बड़े स्कोर तक भी पहुंचाया। उनकी इस पारी ने विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया जिससे हॉन्ग कॉन्ग कभी मैच में वापसी ही नहीं कर पाया। ओमरजई ने 21 गेंद में दो चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेली। वहीं, सदिकुल्लाह अटल ने 52 गेंद में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 26 गेंद में 33 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत
गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से अफगानिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 94 रनों से हराकर एशिया कप के ग्रुप बी मुकाबले में विजयी शुरुआत की। अफगानिस्तान ने सदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह ओमरजई के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम 100 रन भी नहीं बना सकी और 20 ओवर में नौ विकेट पर 94 रन ही बना पाई।

एशिया कप टी20 में तीसरी सबसे बड़ी जीत
बाबर हयात ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नईब और फजलहक फारूकी ने दो-दो विकेट लिए। 94 रन की जीत रनों के लिहाज से यह एशिया कप टी20 इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत बन गई है। अफगानिस्तान ने हर विभाग में दबदबा दिखाया और टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की।