{"_id":"c76188f19c5f8c88cfee3998839e3699","slug":"azhar-suggestions-to-master-blaster-to-change-stance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजहर का मशविरा, ढलती उम्र में बैटिंग स्टाइल बदलें सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अजहर का मशविरा, ढलती उम्र में बैटिंग स्टाइल बदलें सचिन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सचिन तेंदुलकर को सलाह दी है कि उन्हें अपने बल्लेबाजी के तरीके में कुछ बदलाव करना चाहिए, ताकि तेजी से आती गेंदों को संभाला जा सके।
विज्ञापन
अजहर का कहना है कि हालिया वक्त में तेंदुलकर कई बार बोल्ड हुए हैं और अगर वह बल्लेबाजी करते वक्त खड़े होने के अंदाज में बदलाव करते हैं, तो उन्हें फायदा होगा।
विज्ञापन
उनका कहना है कि चेस्ट-ऑन स्टांस से तेंदुलकर को कुछ अतिरिक्त समय मिलेगा और बॉल की स्विंग से निपटने में आसानी मिलेगी। इससे मास्टर ब्लास्टर को दक्षिण अफ्रीका की उछाल लेती पिचों पर आसानी होगी, जहां भारतीय टीम को अगली टेस्ट सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'यूं तो सभी अपना खास स्टाइल रखते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि तेंदुलकर चेस्ट ऑन स्टांस अपना सकते हैं, जो उन्हें तेज गेंदबाजों को खेलने में मदद देगा।'
उन्होंने कहा, 'उम्र बढ़ने के साथ-साथ रिफ्लेक्स धीमे पड़ते हैं, लेकिन तेंदुलकर जैसी तकनीक होने के कारण आप इससे निपट सकते हैं।'
एकदिवसीय मैचों से संन्यास लेने वाले तेंदुलकर पिछली 37 टेस्ट पारियों में आठ दफा बोल्ड हुए हैं, जबकि दस बार एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
99 टेस्ट और 334 एकदिवसीय मैच खेलने वाले अजहर ने कहा, 'साइड ऑन स्टांस के साथ आप केवल एक आंख से आती गेंद देख सकते हैं, लेकिन चेस्ट ऑन स्टांस से आप दोनों आंखों से देख पाते हैं।'
उनका कहना है, 'इससे बल्लेबाज को स्विंग को कवर करने का भी मौका मिलता है। मुझे लगता है कि ऐसा कर तेंदुलकर इनस्विंगर को बेहतर तरीके से खेल सकते हैं।'