फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvSL: Australia beat sri lanka by 366 runs, Starc takes 10 wickets

AUSvSL: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 366 रन से रौंदते हुए 2-0 से जीती सीरीज, स्टार्क चमके

Mon, 04 Feb 2019 12:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Feb 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
AUSvSL: Australia beat sri lanka by 366 runs, Starc takes 10 wickets

मिचेल स्टार्क के पांच विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में श्रीलंका को 366 रन से हराकर दो मैच की सीरीज 2-0 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया के 516 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 17 रन से की और पूरी टीम 51 ओवर में सिर्फ 149 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन


स्टार्क ने दूसरी पारी में 46 रन देकर पांच और मैच में 100 रन देकर 10 विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच चुना गया। पैट कमिंस ने भी स्टार्क का अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


झाय रिचर्डसन और मार्नस लाबुशाने को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पांच विकेट पर 543 रन बनाने के बाद घोषित की थी जिसके जवाब में श्री लंका 215 रन पर ढेर हो गया था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी भी तीन विकेट पर 196 रन बनाकर घोषित करते हुए श्रीलंका को 516 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट पारी और 40 रन से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed