{"_id":"5c3a129bbdec2273261ab8a3","slug":"ausvind-rohit-sharma-says-ideal-number-four-is-ms-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद धोनी को लेकर रोहित का बड़ा बयान, बोले- इस क्रम पर करना चाहिए बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद धोनी को लेकर रोहित का बड़ा बयान, बोले- इस क्रम पर करना चाहिए बल्लेबाजी
Sat, 12 Jan 2019 09:45 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 12 Jan 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान विराट कोहली की राय से उलट भारतीय वन-डे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए बल्लेबाजी क्रम में आदर्श स्थान नंबर चार है।
विज्ञापन
भारतीय टीम विश्व कप से पहले बल्लेबाजी क्रम को तय करने में लगी है और रोहित ने कहा कि यह उनकी निजी राय है तथा कप्तान और कोच का फैसला अंतिम होगा।
धोनी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 96 गेंदों पर 51 रन बनाये और भारत को यह मैच 34 रन से गंवाना पड़ा। इससे धोनी की वर्तमान फार्म को लेकर फिर से बहस शुरू हो गयी है।
विज्ञापन
भारतीय पारी में शतक जड़ने वाले रोहित ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘निजी तौर पर मेरा मानना है कि धोनी का नंबर चार पर बल्लेबाजी करना टीम के लिए आदर्श स्थिति होगी लेकिन हमारे पास अंबाती रायुडु है जो वास्तव में नंबर चार पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यह पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है कि कप्तान और कोच इस बारे में क्या सोचते हैं। मेरी व्यक्तिगत राय पूछो तो मुझे धोनी को नंबर चार पर उतारने में खुशी होगी।’
विज्ञापन
कोहली ने इससे पहले इस स्थान के लिए अपनी पसंद रायुडु को बताया था। भारत 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित के वनडे में 22वें शतक तथा धोनी के साथ 141 रन की साझेदारी के बावजूद नौ विकेट पर 254 रन ही बना पाया।
रोहित ने कहा, ‘अगर आप धोनी की ओवरऑल बल्लेबाजी पर गौर करो तो उनका स्ट्राइक रेट 90 के करीब है। आज परिस्थिति भिन्न थी। जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तब हमने तीन विकेट गंवा दिए थे और ऑस्ट्रेलिया बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा था। आप शतकीय साझेदारी आसानी से नहीं निभा सकते। इसलिए हमने क्रीज पर कुछ समय बिताया और यहां तक कि मैं भी तेजी से रन नहीं बना पाया।’
उन्होंने कहा, ‘मैंने भी कुछ समय लिया क्योंकि हम यह साझेदारी निभाना चाहते थे। अगर हम उस समय एक और विकेट गंवा देते तो मैच वहीं पर हमारे हाथ से निकल जाता। इसलिए हमने गेंदें खाली जाने दी और साझेदारी पर ध्यान दिया।’
मैच से पहले धोनी को ‘टीम का प्रकाशपुंज’ करार देने वाले रोहित ने इसके साथ ही कहा कि यह पूर्व कप्तान टीम के लिये किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा, ‘यह उनके लिए बेहद सरल है और वह चीजों को जटिल नहीं बनाते। हमने साझेदारी निभाने पर बात की क्योंकि तब यह जरूरी था।’
भारत ने शिखर धवन, कोहली और रायुडु के विकेट जल्दी गंवा दिए और रोहित ने कहा कि इससे अन्य बल्लेबाजों पर पारी संवारने का दबाव बन गया।
रोहित ने कहा, ‘हम जानते थे कि हम गेंदबाजों को दबाव में ला सकते हैं। दुर्भाग्य से हमने गलत समय पर विकेट गंवाए। पहले तीन विकेट और उसके बाद जब साझेदारी के कारण हम मजबूत स्थिति में लग रहे थे तब धोनी आउट हो गये और उसके बाद हमें लग गया था कि अब लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा।’