फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: चोट पर चोट...एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बाहर, इस ऑलराउंडर ने ली जगह

Mon, 14 Dec 2020 01:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 14 Dec 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Injury hit Australia call up Moises Henriques to replace Sean Abbott for first Test
- फोटो : सोशल मीडिया

हरफनमौला मोजेस हेनरिक्स को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल गया गया है जबकि तेज गेंदबाज सीन एबॉट चोट के कारण बाहर हो गए हैं। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण दूसरे अभ्यास मैच से बाहर रहे हेनरिक्स ने सोमवार को फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वह चार साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं। पहला टेस्ट 17 दिसंबर को एडीलेड में शुरू होगा।

AUSvIND: Injury hit Australia call up Moises Henriques to replace Sean Abbott for first Test

‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ की रिपोर्ट के अनुसार, 'हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स को पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है।’ एबोट को दूसरे अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी, उनके हालांकि मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले मेलबर्न टेस्ट तक फिट होने की संभावना है।

AUSvIND: Injury hit Australia call up Moises Henriques to replace Sean Abbott for first Test

वह टीम के साथ एडीलेड नहीं जाएंगे। हेनरिक्स ने आखिरी बार चार साल पहले श्रीलंका में टेस्ट खेला था, उन्होंने तीन साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला खेली। मार्कस हैरिस के बाद टीम में देर से शामिल किए जाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Injury hit Australia call up Moises Henriques to replace Sean Abbott for first Test

डेविड वार्नर, विल पुकोवस्की भी चोटों के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं। कैमरन ग्रीन और हैरी कोंवे को दूसरे अभ्यास मैच में सिर में चोट लगी जबकि जैकसन बर्ड भी चोटिल हैं। मार्कस स्टोइनिस की बाजू में खिंचाव है, एश्टन एगर को अंगुली में चोट है जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को भी मामूली चोटें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed