फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑल न्यू Hyundai i20 2020 का धमाल, लॉन्चिंग के 40 दिनों में हुई 30000 बुकिंग

Mon, 14 Dec 2020 01:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
hyundai i20 2020 bookings hyundai i20 2020 engine specs Hyundai i20 2020 gets 30000 bookings in 40 days after launch
Hyundai i20 2020 - फोटो : Hyundai India
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने सोमवार को एलान किया की बाजार में इसकी लेटेस्ट पेशकश i20 2020 (आई20 2020) कार को ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। 5 नवंबर को अपने आधिकारिक लॉन्च के बाद से ह्यू्दै i20 कार को महज 40 दिनों में 30,000 बुकिंग हासिल हुई है। नई i20 पूरी तरह से कई बदलावों के साथ लॉन्च हुई है। बाहरी डिजाइन और आरामदायक केबिन से लेकर कई इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन और फीचर्स की भरमार के साथ इस कार में ग्राहकों को बहुत कुछ मिल रहा है। 
hyundai i20 2020 bookings hyundai i20 2020 engine specs Hyundai i20 2020 gets 30000 bookings in 40 days after launch
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai
"प्रीमियम कीमत वाली कार में फीचर्स की भरमार"
नई i20 ने अपनी लॉन्चिंग के बाद शुरुआती कुछ हफ्तों में जोरदार प्रदर्शन किया है, बावजूद इसके की यह काफी प्रीमियम कीमत के साथ पेश की गई है। लेकिन लगता है कि इसमें मिलने वाले अपडेट और अपग्रेड की लंबी सूची ने संभावित खरीदारों के साथ तालमेल बिठा दिया है और इसलिए बुकिंग के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। ह्यूंदै इंडिया में सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस के डायरेक्टर तरुण गर्ग ने कहा, "हम सभी ऑल-न्यू i20 के लिए लगभग 30,000 बुकिंग हासलि करने पर खुश हैं।" 
hyundai i20 2020 bookings hyundai i20 2020 engine specs Hyundai i20 2020 gets 30000 bookings in 40 days after launch
Hyundai i20 2020 - फोटो : Hyundai India
10,000 ग्राहकों को हुई डिलीवरी
गर्ग ने यह भी कहा कि 85 फीसदी बुकिंग नई i20 के टॉप ट्रिम्स के लिए हुई हैं। इससे पता चलता है कि भारतीय खरीदारों को उनकी नई वाहन खरीद से कितनी ज्यादा उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, "शानदार त्योहारी सीजन के बाद, हम खुश हैं कि 10,000 ग्राहकों को पहले ही नई i20 की डिलीवरी की जा चुकी है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai i20 2020 bookings hyundai i20 2020 engine specs Hyundai i20 2020 gets 30000 bookings in 40 days after launch
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai
i20 2020 का इंजन
Hyundai i20 को भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें Magna, Sportz, Asta और Asta (O) शामिल हैं। कंपनी ने इसे तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। इनमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया है।
विज्ञापन
hyundai i20 2020 bookings hyundai i20 2020 engine specs Hyundai i20 2020 gets 30000 bookings in 40 days after launch
New Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
  • इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का IVT वर्जन 87 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका मैनुअल वर्जन 82 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • इसका 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed