AUSvIND: भारत के खिलाफ खास जर्सी पहनकर उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, 152 साल पुराना है इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के देशज निवासियों के योगदान को सम्मान देने के लिे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला में खास तौर पर डिजाइन की गई देशज जर्सी पहनेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को डिजाइन का अनावरण किया जो निर्माता एसिक्स और दो देशज महिलाओं आंटी फियोना क्लार्क और कर्टनी हाजेन ने तैयार किया है।
Designed by Aunty Fiona Clarke & Courtney Hagen, our Aussie men's Indigenous shirt pays tribute to the 1868 cricket team, who made a three-month journey from Australia to the UK by sea, playing 47 matches at some of the most famous grounds in world cricket! 🖤💛❤️ pic.twitter.com/5TGN0slCX7
— Cricket Australia (@CricketAus) November 11, 2020विज्ञापन
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कहा, 'क्लार्क दिवंगत क्रिकेटर ‘मास्किटो’ कजेंस की वंशज है जो 1868 में इंग्लैंड का दौरान करने वाली टीम में देशज खिलाड़ी थे।’ तब समुद्री रास्ते से तीन माह में ऑस्ट्रेलिया से ये खिलाड़ी यूके पहुंचे थे और वहां 47 मैच खेले थे। यह डिजाइन देशज मूल के पूर्व, वर्तमान और भविष्य के खिलाड़ियों को समर्पित है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भी इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में ऐसी जर्सी पहनी थी।
Our documentary 'Walkabout Wickets' follows the modern-day Australian Indigenous cricket teams as they retrace the steps of the 1868 cricket team, 150 years later! It's now available to watch on @ABCTV (iview): https://t.co/1CxrIBr5lZ
— Cricket Australia (@CricketAus) November 11, 2020
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्कने कहा, 'इस तरह की जर्सी पहनने का मौका मिलने को लेकर काफी रोमांचित हूं।' भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर को सिडनी में तीन वन-डे मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के साथ शुरू होगा, इसके बाद तीन टी-20 और चार टेस्ट खेले जाएंगे।