फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मिथ के बाहर होने से विराट के पास मौका, कंगारुओं पर बनाएंगे दबाव

Sat, 07 Oct 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 07 Oct 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
australias captain steve smith suffered minor shoulder injury during net practice
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ रांची में शनिवार को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पूर्व जोरदार झटका लगा है। गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के कंधे में चोट लगी है। उनकी जगह अब डेविड वार्नर टीम की कप्तानी करेंगे। 


दाएं हाथ के बल्लेबाज को स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया प्रबंधन को राहत महसूस हुई जब डॉक्टर ने स्मिथ को फिट घोषित किया और पहले टी20 में खेलने के लिए हरी झंडी दी।

ये भी पढ़ें: रांची की रणभूमि में विराट की सेना करेगी कंगारुओं का शिकार, आंकड़े हैं गवाह

ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में संपन्न पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलना पड़ी थी। अब दोनों टीमों के बीच 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच रांची में शनिवार को खेला जाएगा।

 

कोहली स्मिथ के बाहर होने के बाद कंगारुओं पर और दबाव बनाएंगे

australias captain steve smith suffered minor shoulder injury during net practice
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली स्मिथ के बाहर होने के बाद कंगारुओं पर और दबाव बनाना चाहेंगे। टीम इंडिया में रोहित शर्मा के साथ इस बार अजिंक्य रहाणे की बजाय उनके पुराने साथी शिखर धवन ओपनिंग में उतरेंगे। पत्नी की तबियत खराब होने की वजह से धवन कंगारुओं के खिलाफ वन डे सीरीज नहीं खेल पाए थे। चैपियंस ट्राफी के बाद से शिखर धवन प्रचंड ‌फॉर्म में है। रोहित शर्मा का बल्ला भी चल रहा है। राइट और लेफ्ट बैट की यह जोड़ी कंगारुओं के लिए सिरदर्द हो सकती है। 

विराट टी-20 में शतक नहीं लगा पाए हैं

australias captain steve smith suffered minor shoulder injury during net practice
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
क्रिकेट के इस फॉर्मेट में पिछले दो सालों से विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बैट्समैन हैं। उनसे इस सीरीज में टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वह अभी तक टी-20 में शतक नहीं लगा पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फॉर्मेट में 90 रन सर्वाधिक स्कोर है

australias captain steve smith suffered minor shoulder injury during net practice
विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका 90 रन सर्वाधिक स्कोर है। जो उन्होंने ‌एडिलेड में 2016 में बनाया था। वह शतक के आसपास कुछ मैचों में नाबाद लौटे हैं। इस सीरीज में क्रिकेट प्रेमी उनसे शतक की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पिछले मैच में 82 रनों की पारी खेली थी

australias captain steve smith suffered minor shoulder injury during net practice
विराट कोहली
विराट ने पिछले टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 82 रनों की पारी खेली थी। मैच में 170 का लक्ष्य अगर थोड़ा और अधिक होता तो कोलंबो में विराट कोहली शतक लगा सकते थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed