{"_id":"5dd13ce68ebc3e547c0d2dd7","slug":"australias-ashton-agar-suffers-laceration-to-his-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक कैच के चक्कर में खून से लथपथ हुआ यह खिलाड़ी, भाई को करना चाहता था आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: एक कैच के चक्कर में खून से लथपथ हुआ यह खिलाड़ी, भाई को करना चाहता था आउट
Sun, 17 Nov 2019 05:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 17 Nov 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
एश्टन एगर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए मार्श वनडे कप में एक बड़ा हादसा हो गया। कैरोन रोल्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में एश्टन एगर खून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, हुआ यूं कि एश्टन एगर ने अपने भाई वेस एगर का कैच लपकने के लिए मिड ऑन की तरफ भागे, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक कर दोनों आखों के बीच टकराई। इसके बाद उनके नाकों से खून आने लगा और उनका पूरा चेहरा खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन
GRAPHIC CONTENT: Not for the faint-hearted, here is the footage of Agar's knock. Ouch! #MarshCup pic.twitter.com/h6Jj3drPsO
विज्ञापन विज्ञापन— cricket.com.au (@cricketcomau) November 17, 2019
इसके बाद एगर तुंरत मैदान पर गिर गए। वहीं, गेंदबाजी कर रहे झाय रिचर्डसन ने मेडिकल टीम को तुरंत इशारा कर बुलाया। उनके भाई वेस एगर भी उनके पास दौड़कर आए। बता दें कि गेंद इतनी तेजी से आई कि एगर का सनग्लासेस भी टूट गया।
बता दें कि एगर को ऑस्ट्रेलिया का बेस्ट फील्डर माना जाता है। हालांकि, एश्टन के भाई वेस एगर ने कहा, 'वह गिर गए और उनका सनग्लासेस भी टूट गया। डॉक्टर उसे टांके लगाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसे प्लास्टिक सर्जन पर छोड़ देगा। मैं जरा-सा भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, लेकिन शुक्र है कि वह ठीक हैं।'