फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian women win second cricket warm up against india

ऑस्ट्रेलिया से हारीं भारतीय महिलाएं

Tue, 29 Jan 2013 08:29 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 29 Jan 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
australian women win second cricket warm up against india

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बृहस्पितवार से शुरू हो रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। स्थानीय ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 222 रन बनाए। खिताब की दावेदार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 38.3 ओवर में पांच विकेट पर 223 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन


टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की और पूनम राउत (31) तथा तिरष कामिनी (30) ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 47 रन जोड़े। कामिनी के आउट होने के बाद पूनम और मोना मेशराम (25) टीम के स्कोर को 101 रन तक ले गई। लेकिन इसके बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उसका स्कोर 43वें ओवर में सात विकेट पर 171 रन हो गया।
विज्ञापन


विकेटों के पतन के बीच रीमा मल्होत्रा ने 35 रन बनाए। निरंजना नागराजन ने 26 गेंदों में नाबाद 35 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को 200 के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लिसा स्टालेकर ने 29 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मीगन शूट ने 47 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम की नैया पार लगा दी। जैस केमरन ने 35, एलेक्स ब्लैकवेल ने 47, स्टालेकर ने 25, जौडी फील्ड्स ने 52 और एलिसी हीली ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया। फील्ड्स 46 गेंदों में सात चौकों के सहारे 52 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पेवेलियन लौटीं।

भारत की ओर से अमिता शर्मा ने पांच ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए जबकि निरंजना, गौहर सुल्ताना और रसनारा परवीन ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed