{"_id":"6035d43a8ebc3ee973030ca3","slug":"australian-star-pacer-mitchell-starc-father-paul-passed-away-due-to-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिचेल स्टार्क पर टूटा दुखों का पहाड़, कैंसर से पीड़ित पिता ने दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिचेल स्टार्क पर टूटा दुखों का पहाड़, कैंसर से पीड़ित पिता ने दुनिया को कहा अलविदा
Wed, 24 Feb 2021 09:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए मंगलवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया। उनके पिता पॉल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पॉल कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन के बाद स्टार्क शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट से हट गए हैं। वे गुरुवार को विक्टोरिया के साथ होने वाले मुकाबले में भी हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
स्टार्क पिछले काफी समय से फॉर्म से भी जूझ रहे हैं और हाल ही में भारत के साथ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में भी वे प्रभावी नहीं रहे थे। उन्होंने तब चार मैचों में 11 विकेट ही चटकाए थे।
विज्ञापन
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इसके बाद पिछले हफ्ते शेफील्ड शील्ड घरेलू टूर्नामेंट में वापसी की। लेकिन सिडनी ग्राउंड में खेले गए चार दिन के मुकाबले में भी वे बेअसर रहे और दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ एक विकेट ही ले पाए।
विज्ञापन
फिलहाल स्टार्क के ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है और ऐसे में वे अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने भी उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।