ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने की टीम इंडिया की बेइज्जती, कहा- 'डरपोक चमगादड़'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया मेहमान टीम के खिलाफ आक्रामक भाषा और कभी खराब कवरेज के लिए जानी जाती है। कई अखबार विरोधी टीमों के खिलाफ बुरा-भला लिख चुके हैं। फिलहाल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है और अब एक लोकप्रिय टेबलॉयड ने उसे 'डरपोक चमगादड़' करार देकर बेइज्जती की है।
जानकारी के मुताबिक एक प्रमुख टेबलॉयड ने भारतीय क्रिकेटरों को एडिलेड पहुंचने के बाद डरपोक चमगादड़ कहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार रिचर्ड हाइंड्स ने इस स्टोरी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि चार मैचों की सीरीज के आयोजक स्थान पर टीम इंडिया को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को ब्रिस्बेन में 'उछाल', पर्थ में 'बिना किसी कारण' जबकि एडिलेड में 'अंधेरे' से डर है। एडिलेड वाली जानकारी व्यंग्य के रूप में दी गई है क्योंकि टीम इंडिया ने यहां डे-नाईट टेस्ट खेलने से इंकार किया था।
टेबलॉयड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई समेत कई क्रिकेट फैंस ने इस रिपोर्ट के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया और इसे 'बचपना' व 'अशिष्ट परंपरा' करार दिया।
ऑस्ट्रेलिया के अखबार की तरफ से यह शब्दों का खेल तब आया जब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने टिम पैन की टीम को चेतावनी दी कि वह विराट कोहली पर हावी होकर खेलें। याद हो कि कोहली ने 2014-14 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चार शतक जड़े थे।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को फैंस ने ऐसे लगाई लताड़
Anyone else tired of the childish and predictable mocking of visiting teams by Australian media? It’s become a boorish tradition that reflects poorly on our country.#AUSvIND pic.twitter.com/3bFgFSgaWZ
— Richard Hinds (@rdhinds) December 2, 2018
(कोई और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा मेहमान टीम के खिलाफ बचपने वाली और जानकारी वाली मजाकिया रिपोर्टिंग से थका है? यह अशिष्ट परंपरा बन चुकी है, जिसका हमारे देश पर गलत असर पड़ता है।)
Well last time in Australia, Kohli made 4 hundreds and averaged 86.50, Vijay averaged 60.25, Rahane averaged 57 and Rahul in just his second Test made 110 at the SCG, so umm yeah I think they'll be fine.
— Brydon Coverdale (@brydoncoverdale) December 3, 2018
(पिछली बार कोहली ने 4 शतक जमाए और उनकी औसत 86.50 की रही। विजय की औसत 60.25, रहाणे की 57 और राहुल ने अपने दूसरे टेस्ट में 110 रन की पारी खेली। तो मेरे ख्याल में हां, वो ठीक हैं।)
Childish it is... I’d like to think we’re better then this.
— The Richies (@The_Richies) December 3, 2018
(यह बचपना है। मैं सोचना पसंद करूंगा कि हम इससे बेहतर हो सकते हैं।)
Thanks for saying it Richard. The element of Australia's sports press that carries on like dildos should be called out for the knobs they are. Australians, on the whole, are not as mindless as this. That's why so many care about sorting out the culture of national cricket team
— tim edwards (@Sportsocratic) December 3, 2018
(ऐसा कहने के लिए धन्यवाद रिचर्ड। ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स प्रेस का तरीका अच्छा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के सभी लोग ऐसे बिना दिमाग के नहीं हैं। इसलिए कोई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की परंपरा की चिंता नहीं करता।)
Only thing Indian bats will fear is not performing well against a lowly ranked test opponent
— David Graham (@DGofSuburbia) December 3, 2018
(भारतीय चमगादड़ सिर्फ इस बात से घबराएंगे कि वह निचली रैंक वाली टेस्ट विरोधी टीम के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर सकें।)
...जब कोहली को कहा क्रिकेट का डोनाल्ड ट्रंप
वैसे, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर विराट कोहली पहली बार नहीं आए हैं। इससे पहले 2017 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर भारतीय कप्तान को 'क्रिकेट का डोनाल्ड ट्रंप' कहा गया था। कोहली ने तब स्टीव स्मिथ के बेंगलुरु में डीआरएस पर ब्रेन फेड के मामले को बकवास करार दिया था और कहा था कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम से अनचाहा सहयोग पाने की कोशिश की थी।
बहरहाल, टीम इंडिया एक अभ्यास मैच खेलने के बाद एडिलेड पहुंच चुकी है। मेहमान टीम को अभ्यास मैच में जोरदार झटका लगा जब एड़ी में चोट की वजह से ओपनर पृथ्वी शॉ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया मजबूत है और उसके पास सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।