ऑस्ट्रेलिया के एक व्यवसायी ने महान बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन की पहली बैगी ग्रीन टेस्ट कैप को नीलामी में चार लाख 50 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (तीन लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर) में खरीदा जो क्रिकेट की यादगार वस्तु के लिए दूसरी सर्वाधिक कीमत है। रोड माइक्रोफोन्स के संस्थापक पीटर फ्रीडमैन ने ब्रैडमैन द्वारा 1928 में टेस्ट पदार्पण के दौरान पहनी गई इस कैप को पूरे ऑस्ट्रेलिया में घुमाने की योजना बनाई है।
2 of 4
डॉन ब्रैडमैन
- फोटो : क्रिकेट 14
नीलामी से जुड़े अधिकारियों के अनुसार क्रिकेट से जुड़ी किसी वस्तु के लिए सबसे अधिक धनराशि का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न की टेस्ट कैप के नाम है जो इसी साल 10 लाख सात हजार 500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (सात लाख 60 हजार अमेरिकी डॉलर) में बिकी थी। ब्रैडमैन ने 20 साल ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 1928 से 1948 के बीच 52 टेस्ट खेले और उन्हें दुनिया का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है।
ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 की औसत से रन बनाए। उन्हें 1949 में नाइटहुड से सम्मानित किया है। फ्रीडमैन ने मंगलवार को कहा, ‘सर डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी हैं। वह खेल के मैदान पर हमारे सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक होने के अलावा सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई जज्बे और लचीलेपन की परिभाषा हैं।'
4 of 4
डॉन ब्रैडमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह बैगी ग्रीन कैप 2003 से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के राज्य पुस्तकालय में ऋण पर थी। पीटर डनहम नामक उस पड़ोसी पर लगभग 10 करोड़ रुपये की देनदारी थी, जिसे ब्रैडमैन ने यह टोपी उपहार स्वरूप दी थी। धोखाधड़ी के आरोपी पेशे से एकाउंटेंट डनहम को मई में आठ साल दो माह की सजा सुनाई गई थी। तब से कुछ लेनदार अपने कर्ज के भुगतान के लिए टोपी के इस्तेमाल की मांग कर रहे थे।