फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक शादी जिसमें इजाजत थी 20 मेहमानों की, बुलाए गए 10 हजार..फिर भी हो गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Tue, 22 Dec 2020 11:17 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 22 Dec 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Tanku Mohammed Hafiz and Osiane Alahia marriage in coronavirus pandemic a wedding in malaysia that allows 20 guests 10 thousand called
 कपल ने शादी में हजारों मेहमान भी बुलाए लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी हो गया - फोटो : social media

कोरोना वायरस महामारी ने कई लोगों के भव्य और बड़ी शादियां करने के सपनों पर पानी फेर दिया है। सैकड़ों मेहमानों वाली शादियों को महामारी ने भारत में 50 मेहमानों पर ला दिया है। लोग नजदीकी रिश्तेदारों के साथ छोटे-से समारोह में शादी कर रहे हैं। लेकिन, मलेशिया में एक कपल ने सिर्फ 20 मेहमानों की इजाजत के बावजूद अपनी शादी में 10 हजार मेहमान बुला लिए। आप सोच रहे होंगे कि उन्होंने 10 हजार मेहमान बुलाकर कानून तोड़ा होगा लेकिन ऐसा नहीं है। कपल ने शादी में हजारों मेहमान भी बुलाए लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी हो गया।



ये शादी थी टेंकु मोहम्म्द हाफिज और ओसियाने अलाहिया की।

Tanku Mohammed Hafiz and Osiane Alahia marriage in coronavirus pandemic a wedding in malaysia that allows 20 guests 10 thousand called
धीरे-धीरे ढेर सारी कारों में मेहमान आए और इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं देते हुए चले गए - फोटो : social media
  • कारों का काफिला

रविवार सुबह ये शादीशुदा जोड़ा राजधानी कुआलालंपुर के दक्षिण में स्थित पुत्राजाया में एक भव्य सरकारी इमारत के बाहर खड़े हो गए। धीरे-धीरे ढेर सारी कारों में मेहमान आए और इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं देते हुए चले गए। किसी भी मेहमान ने अपनी कार से बाहर कदम नहीं रखा, बल्कि जोड़े के पास आकर कार धीरे हो गई और मेहमान कार की बंद खिड़कियों से इस जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ गए।

शादीशुदा जोड़े ने भी दूर से हाथ हिलाकर मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। इस तरह दस हजार मेहमान अपनी-अपनी कार में इमारत के सामने से गुजरते रहे और शादी में शरीक होते रहे।सड़क पर जैसे कारों का काफिला गुजर रहा था। ये खास तरीका अपनाकर इस जोड़े ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी किया और शादी में मेहमानों की संख्या पर लगे प्रतिबंध को भी नहीं तोड़ा।

Tanku Mohammed Hafiz and Osiane Alahia marriage in coronavirus pandemic a wedding in malaysia that allows 20 guests 10 thousand called
इस खास शादी में 10 हजार मेहमानों को खाना भी खिलाया गया और उसमें भी नियमों का पूरा ध्यान रखा गया - फोटो : social media
  • कैसे खिलाया खाना

अब जब मेहमानों को शादी में बुलाया है तो उनके खाने-पीने का इंतजाम भी किया गया होगा। इस खास शादी में 10 हजार मेहमानों को खाना भी खिलाया गया और उसमें भी नियमों का पूरा ध्यान रखा गया। मलेशिया के मीडिया के मुताबिक जब मेहमानों की कारें इमारत के सामने से बधाइयां देकर आगे बढ़ीं तो सभी को पहले से तैयार किए गए खाने के पैकेट दिए गए। मेहमानों ने खिड़की से ही ये पैकेट लिए और आगे बढ़ गए। 10 हजार मेहमानों को अपनी कारों में इमारत के सामने से होकर गुजरने में तीन घंटे का समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanku Mohammed Hafiz and Osiane Alahia marriage in coronavirus pandemic a wedding in malaysia that allows 20 guests 10 thousand called
दूल्हे टेंकु मोहम्मद हाफिज के पिता टेंकु अदनान मलेशिया में एक प्रभावशाली राजनेता हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं - फोटो : social media
  • कौन है ये शादीशुदा जोड़ा?

जिस तरह शादी का ये तरीका सामान्य नहीं था उसी तरह ये शादीशुदा जोड़ा भी सामान्य नहीं था। दूल्हे टेंकु मोहम्मद हाफिज के पिता टेंकु अदनान मलेशिया में एक प्रभावशाली राजनेता हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने रविवार को अपना जन्मदिन भी मनाया।

उन्होंने फेसबुक पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मुझे बताया गया है कि यहां पर सुबह से 10 हजार से ज्यादा कारें पहुंच चुकी हैं। मैं और मेरा परिवार सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मौजूदा स्थिति को समझने और कार से बाहर निकले बिना शादी में शामिल होकर प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।”

विज्ञापन
Tanku Mohammed Hafiz and Osiane Alahia marriage in coronavirus pandemic a wedding in malaysia that allows 20 guests 10 thousand called
शादी के एक दिन बाद दूल्हे के पिता टेंकु अदनान को पांच लाख डॉलर (लगभग 3 करोड़ 68 लाख रुपये) के भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया गया - फोटो : social media

हालांकि, शादी के एक दिन बाद दूल्हे के पिता टेंकु अदनान को पांच लाख डॉलर (लगभग 3 करोड़ 68 लाख रुपये) के भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया गया और उन्हें जुर्माने सहित 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई।

मलेशिया कोरोना महामारी की नई लहर का सामना कर रहा है। अब तक देश में कोरोना वायरस के 92 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 430 लोगों की जान जा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed