फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian cricketer Adam zampa got married with his girlfirend Hattie Leigh Palmer

बंधन: जांपा ने कोरोना की वजह से दो बार टाली शादी, अब लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को बनाया जीवनसाथी

Mon, 21 Jun 2021 10:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 21 Jun 2021 10:39 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर एडम जांपा ने अपनी गर्लफ्रेंड हैटी लेह के साथ गुपचुप तरीके शादी कर ली। उन्होंने अपनी शादी की किसी को भनक तक नहीं लगने दी। 

विज्ञापन
Australian cricketer Adam zampa got married with his girlfirend Hattie Leigh Palmer
एडम जांपा और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर एडम जांपा बीते सप्ताह शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड हैटी लेह पाल्मर के साथ शादी रचाई। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते जांपा को दो  बार अपनी शादी टालनी पड़ी थी। बीते साल कोरोना के चलते ज्यादातर देश लॉकडाउन से गुजर रहे थे यही वजह थी जांपा को अपनी शादी टालनी पड़ी। उस समय वह अपनी शादी टालने वाले इकलौते क्रिकेटर नहीं थे। जांपा के अलावा कई क्रिकेटरों ने अपनी शादी या तो रद्द की या दोबारा कार्यक्रम बनाया।

विज्ञापन

मजेदार बात ये है कि जांपा ने अपनी शादी की भनक किसी को नहीं लगने दी और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया कि उन्होंने शादी कर ली है। केट विला कंपनी जिसने दूल्हन की ड्रेस डिजाइन की उसने इस जोड़े की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। जिसके बाद खुलासा हुआ कि जांपा और पाल्मर ने गुपचुप तरीके से बीते सप्ताह शादी के बंधन में बंध गए।  

View this post on Instagram

A post shared by KATE WILLA (@kate_willa)

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही क्रिकेट खेलते नजर आएंगे एडम जांपा

कंगारू टीम का ये लेग स्पिन गेंदबाज जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएगा। जांपा को वेस्टइंडीज के टूर पर जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम मे शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलेगी। इससे पहले जांपा ने केन रिचर्डसन के साथ अपने आपको आईपीएल 2021 से अलग कर लिया था। जांपा आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हैं।

विज्ञापन

इस दरम्यान क्रिकेट से दूर रहे एडम जांपा ने भरपूर आराम किया। वह आने वाले टी-20 विश्व कप 2021 में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाने के इच्छुक हैं। ये वर्ल्ड कप अक्टूबर नवंबर में या तो भारत में या फिर सयुंक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के टूर पर जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम वहां पर पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा तीन एकदिवसीय मैच भी खेलेगी 

कैरेबियन टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत 9 जुलाई से होगी और सभी मैच डैरेन सैमी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन ब्रिजटाउन में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed