{"_id":"5fb2ac292c40fb1fc33dd38a","slug":"australian-cricket-team-will-go-on-ground-barefooted-before-every-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर श्रृंखला से पहले नंगे पांव मैदान पर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानिए क्या है कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब हर श्रृंखला से पहले नंगे पांव मैदान पर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानिए क्या है कारण
Mon, 16 Nov 2020 10:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान पैट कमिंस
- फोटो : फाइल
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हर श्रृंखला से पहले देशज (स्वदेशी) लोगों की संस्कृति को सम्मान देने के लिए मैच से पहले मैदान पर नंगे पांव उतरकर गोलाकार स्थिति में खड़े होंगे, जिसकी शुरुआत भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से होगी। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और एकदिवसीय टीम के उपकप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी टीम को अपने देश में और दुनिया में नस्लवाद की समस्या से निपटने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका लगा है।
विज्ञापन
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक कमिंस ने कहा, ‘हमने नंगे पांव गोलाकार स्थिति में खड़े होने का फैसला किया है। हम हर श्रृंखला की शुरुआत में ऐसा करेंगे। यह हमारे लिए बहुत आसान निर्णय है। न केवल एक खेल के रूप में, बल्कि इस मामले में भी कि हम लोग नस्लवाद के बिल्कुल खिलाफ हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम इसकी शुरूआत यह कह कर सकते है कि हमने अतीत में पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं और हम बेहतर होना चाहते हैं। हम अपने स्तर पर इसे रोकने और बेहतर होने की कोशिश कर सकते हैं। यह एक छोटी पहल है जिसे हम आगामी सत्र से शुरू करने जा रहे हैं।’
विज्ञापन
दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने की थी आलोचना
उल्लेखनीय है कि ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के समर्थन में इंग्लैंड दौरे पर घुटने के बल नहीं बैठने पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की आलोचना की थी।
पैट कमिंस से पूछा गया कि इंग्लैंड के दौरे पर टीम ने घुटनों के बल बैठने के खिलाफ फैसला क्यों किया था, तो उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग इसे घुटने के बल बैठ कर करना चाहते हैं, हो सकता है कि कुछ लोग इसे अलग तरीकों से दिखाना चाहें। लेकिन हम टीम के रूप में एक साथ आए हैं और समझते हैं कि यह सबसे अच्छा तरीका है जिसमें हम नस्लवाद के विरोध के साथ-साथ अपनी देशज संस्कृति का जश्न भी मनाएंगे।’