फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian batsman Travis Head said aims to end India tour with win

इस अंदाज में भारत दौरे को खत्म करना चाहता है ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 

Fri, 13 Oct 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 13 Oct 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
 australian batsman Travis Head said aims to end India tour with win

गुवाहाटी में बीते मंगलवार को सीरीज के दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच को जीतने के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की नजरें सीरीज जीतने पर लगी हुई है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि वो जीत के साथ भारत दौरे को खत्म करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि हेड ने तीसरे टी-20 की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मैच में जीत की साझेदारी का हिस्सा होना अच्छा था। बल्लेबाज के रूप में आप विकेट पर टिककर अपने टीम के लिए मैच जीतते हो तो काफी अच्छा लगता है। हम ऐसा करने में सफल रहे हैं। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला होना है और उम्मीद करते हैं कि दोबारा मैं ही या मोइजेस पिछले मैच की तरह खेलेंगे। या टीम का कोई और साथी बेहतर खेल दिखाएगा। 'यदि मैच जीतने के लिए गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो यह और बेहतर होगा।' 
विज्ञापन


पढ़ेंः- मार्क वा ने कहा- इस वजह से मुश्किल में फंस सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हेड इसको लेकर नाखुश भी है कि वह पांच वन-डे मैचों की सीरीज में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह कोलकाता में हुए दूसरे वन-डे में केवल 39 रन ही बना पाए थे। जबकि बेंगलुरु में हुए तीसरे और नागपुर में हुए पांचवे वन-डे में 29 और 42 रन ही बना सके थे।  

बता दें कि दूसरे टी-20 मैच में हेड और मोइजेस हेनरिक्स ने जोरदार खेल दिखाते हुए (76 गेंद में 109) की साझेदारी करके स्ट्रेलिया को सिर्फ 15.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया था, जिससे टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। मैच में हेड ने 34 गेंद में 48 रन की नाबाद पारी खेली। जबकि माइजेस हेनरिक्स 46 गेंद खेलकर नाबाद 62 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में पिछले मैच की तरह अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed