{"_id":"5c9bcff8bdec2213ef2d2570","slug":"australia-won-by-80-runs-against-pakistan-at-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने किया सीरीज पर कब्जा, पाकिस्तान को 80 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने किया सीरीज पर कब्जा, पाकिस्तान को 80 रन से हराया
विज्ञापन
aaron finch
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान आरोन फिंच (90) की अर्धशतकीय पारी और एडम जंपा (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को तीसरे वन-डे में 80 रनों से हराया। इसके साथ ही कंगारू टीम ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा वन-डे 29 मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 266 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 44.4 ओवर में 188 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने 136 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 90 रन की शानदार पारी खेली। फिंच ने पहले दो मैचों में भी 116 और नाबाद 153 रन बनाए थे।
विज्ञापन
फिंच के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 55 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक (46), इमाद वसीम (43), शोएब मलिक (32) और उमर अकमल ने 36 रन बनाए। बता दें कि बारिश के कारण मैच 15 मिनट देर से शुरू हुआ।
विज्ञापन