{"_id":"67511d22daded8bc240a9cea","slug":"australia-women-vs-india-women-1st-odi-at-allan-border-field-brisbane-match-preview-in-hindi-and-stats-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs AUS W: महिला टीम के सामने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीत दर्ज करने की चुनौती, जानें कब शुरू होगा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs AUS W: महिला टीम के सामने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीत दर्ज करने की चुनौती, जानें कब शुरू होगा मैच
Thu, 05 Dec 2024 08:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:55 AM IST
सार
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया में अपना रिकॉर्ड सही करके अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप की तैयारियों का आगाज करने पर होंगी। ब्रिसबेन में मौसम गर्म और उमसभरा रहने की उम्मीद है और बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : ICC
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बनी हाइप के बीच दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमें गुरुवार से एलेन बॉर्डर फील्ड पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया में अपना रिकॉर्ड सही करके अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप की तैयारियों का आगाज करने पर होंगी। ब्रिसबेन में मौसम गर्म और उमसभरा रहने की उम्मीद है और बारिश की भी संभावना है। मैच अब से कुछ ही समय बाद भारतीय समयानुसार सुबह 9:50 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज को 2-1 से जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। टीम को 2021 के पिछले दौरे पर 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पिछले करीब नौ महीने से इस प्रारूप में नहीं खेली ऑस्ट्रेलिया की नजरें अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप से पहले खुद को आजमाने पर लगी होंगी।

मंधाना पर रहेगा दारोमदार
भारत की उम्मीदों का दारोमदार अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर रहेगा जिन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक वनडे में शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई। उन पर इस लय को कायम रखते हुए भारत को ठोस शुरुआत देने की जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने पिछले छह वनडे में सत्तर से ऊपर की औसत से 448 रन बनाए हैं।

यास्तिका की खलेगी कमी
भारतीय टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की कमी खलेगी जो महिला बिग बैश लीग के दौरान मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते हुए कलाई की चोट का शिकार हो गईं। उनकी जगह टीम में शामिल की गई युवा विकेटकीपर उमा छेत्री अपनी पहली वनडे सीरीज में छाप छोड़ना चाहेंगी। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रही शैफाली वर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है जिन्होंने अक्तूबर में यूएई में हुए टी-20 विश्वकप में चार पारियों में सिर्फ 97 रन बनाए। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए तीन मैचों में भी 33, 11 , 12 रन ही बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म भी चर्चा का विषय रहा जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में तीनों मैचों में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सकी थी। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब देने का उनके पास यह सुनहरा मौका है।

दीप्ति की फिरकी से आस
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3.6 की इकॉनॉमी रेट से गेंदबाजी की और वह इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण करने वाली आक्रामक तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर भी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने को बेताब होंगी। ऑस्ट्रेलिया को कप्तान एलिसा हीली की कमी खलेगी जो घुटने की चोट के कारण बाहर हैं। यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 18 में से 13 वनडे जीतकर पहले स्थान पर है। इस चैंपियनशिप से मेजबान भारत के अलावा पांच टीमों को अगले साल होने वाले विश्वकप में स्वत: जगह मिलेगी। हीली की जगह क्वींसलैंड और सिडनी थंडर्स की बल्लेबाज जॉर्जिया वोल को मौका दिया गया है।
ऑलराउंडर ताहलिया मैकग्रा टीम की कमान संभालेंगी जिनके प्रदर्शन पर बहुत कुछ निभर करेगा। ऑस्ट्रेलिया ने मार्च के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है जब उसने ढाका में बांग्लादेश को तीनों मैचों में हराकर सीरीज जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार जनवरी में मुंबई में खेली गई सीरीज में तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया था। सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड ने उस सीरीज में एक शतक समेत 260 रन बनाए थे। अनुभवी एलिसे पैरी 4000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 42 रन दूर हैं।