फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Women’s Cricketer Wellington Replies to Suryakumar Yadav Ahead of India Tour of New Zealand

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ने किया ट्वीट, फैंस ने शेयर किए मजेदार मीम्स

Mon, 14 Nov 2022 03:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 14 Nov 2022 03:40 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
Australia Women’s Cricketer Wellington Replies to Suryakumar Yadav Ahead of India Tour of New Zealand
सूर्यकुमार यादव और अमांडा वेलिंग्टन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड में दिखाई देगी। टीम को वहां तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं, पहला वनडे मुकाबला 25 नवंबर को होगा। सीरीज के लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच गई है। वहां पहुंचने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट करके बताया कि वह वेलिंग्टन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


सूर्यकुमार ने ट्वीट कर लिखा, ''हैलो वेलिंग्टन।'' इस पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट अमांडा वेलिंग्टन ने कमेंट कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ''हैलो यादव।'' अमांडा के इस ट्वीट के बाद फैंस अलग-अलग कयास लगाने लगे। पहले तो उन्हें लगा कि दोनों एक-दूसरे को फ्लर्ट कर रहे हैं, लेकिन बाद में लोगों को पूरा मामला समझ आया। उन्हें यह पता चला कि सूर्यकुमार ने अमांडा के लिए नहीं बल्कि न्यूजीलैंड पहुंचने पर वेलिंग्टन लिखा था। हालांकि, फैंस कहां रुकने वाले थे। उन्होंने इस दौरान जमकर मीम्स शेयर किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक की टी20 टीम में वापसी हुई है। दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव भी खेलते दिखेंगे।






इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। वहीं, मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। उमरान मलिक ने भी टी20 टीम में वापसी की है। वह पिछली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे। उनकी गति न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। उमरान लगातार 150+ की स्पीड से गेंद फेंकने में सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK Analysis: स्टोक्स फिर बने हीरो, 137 के स्कोर पर भी खूब लड़ा पाकिस्तान पर भारी पड़ गई शाहीन की चोट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट ने रचा इतिहास, एक साल में दो टीमों को वर्ल्ड कप दिलाने वाले पहले कोच बने

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed