फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia wins ashes first test

एशेज: आस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत

Sun, 24 Nov 2013 05:11 PM IST
एजेंसी/ब्रिसबेन
एजेंसी/ब्रिसबेन Updated Sun, 24 Nov 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
australia wins ashes first test

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल जानसन की घातक गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले एशेज टेस्ट के चौथे ही दिन 381 रन से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन


इंग्लैंड को जीत के लिए 561 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन मेहमान टीम 81.1 ओवर में 179 रन पर ही सिमट गई। आस्ट्रेलिया की पिछले दस टेस्टों में यह पहली जीत है। इससे पहले उसे भारत में 0-4 से और इंग्लैंड में 0-3 से शिकस्त का सामना करना पडा था।
विज्ञापन


कंगारू टीम की आठ एशेज मैचों में यह पहली जीत है। इससे पहले उसे 2010 में पर्थ में अंतिम बार जीत नसीब हुई थी। इंग्लिश टीम ने कल के स्कोर दो विकेट से 24 रन से आगे खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान एलेस्टेयर कुक के 65 रन पर आउट होने के साथ ही इंग्लिश टीम ताश के पतों की तरह बिखर गई। बारिश के कारण दिन में दो बार खेल रोकना पड़ा।

इंग्लैंड की टीम एक समय चार विकेट पर 142 रन बनाकर खेल रही थी लेकिन स्कोर के 160 रन पहुंचने तक उसके आठ बल्लेबाज पवेलियन पहुंच चुके थे।

जानसन मैन आफ द मैच रहे जिन्होंने 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह आठवां मौका है जबकि उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लिए हैं।

जानसन ने पहली पारी में 61 रन पर चार विकेट लिए थे। रेयान हैरिस और नाथन लियोन को दो.दो विकेट मिले जबकि एक विकेट पीटर सिडल के खाते में गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed