फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs West Indies 2nd ODI suspended minutes before the start on Thursday after a member West Indies staff tested positive for Covid 19

WI vs AUS: बायो-बबल में कोरोना की एंट्री, वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे स्थगित

Fri, 23 Jul 2021 11:31 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 23 Jul 2021 11:31 AM IST
सार

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला दूसरा एकदिवसीय मैच कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया। वेस्टइंडीज स्टाफ सदस्य के पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस मैच को टॉस के बाद स्थगित करने का फैेसला लिया गया। 

विज्ञापन
Australia vs West Indies 2nd ODI suspended minutes before the start on Thursday after a member  West Indies staff tested positive for Covid 19
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 22 जुलाई को बारबाडोस के ब्रिजटाउन मे खेला जाना था। लेकिन कोरोना वायरस की एंट्री के चलते इस मुकाबले को शुरू होने से चंद मिनट पहले स्थगित करने का फैसला लिया गया। वेस्टइंडीज टीम के एक स्टाफ सदस्य के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इस दूसरे मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को सस्पेंड कर दिया गया है इसकी सूचना मैच में टॉस होने के बाद दी गई। इसके बाद दोनों टीमें अपने-अपने ड्रेसिंग रूम लौट गईं। विंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, यह मैच दोबारा कब खेला जाएगा इसका निर्णय सभी सदस्यों की जांच होने के बाद ही पता चलेगा। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज क्रिकेट की तरफ से जारी बयान में कहा गया, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे को स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि विंडीज टीम के नॉन प्लेइंग इलेवन का सदस्य कोविड-19 संक्रमित आया है। यह फैसला टॉस के बाद किया गया उसी में टेस्ट का भी नतीजा आया था। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इस मैच को स्थगित करने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने बयान में आगे कहा, दोनों टीमों के सभी सदस्य और मैच अधिकारी आराम करेंगे, मैच दोबारा कब खेला जाएगा इस पर बाद में फैसला लिया जाएगा जब सबके कोरोना जांच के नतीजे आ जाएंगे। 

इस दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ राइली मेरेडिथ अपने एकदिवसीय करियर का आगाज करने वाले थे। जब दोनों टीमें अपने-अपने ड्रेसिंग रूम लौटीं। उनके वनडे डेब्यू को देखते हुए चोटिल कप्तान आरोन फिंच ने उन्हें कैप दी थी। 


इससे पहले इस मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर एकतरफा जीत दर्ज की था। उस मुकाबले में कंगारू टीम ने विंडीज को डकवर्थ/लुइस नियम के आधार पर 133 रनों से हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed