फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs Sri Lanka: Tim Paine wants winning attitude from unchanged side

AUSvSL: टिम पेन को किस बात का सता रहा डर?

Thu, 31 Jan 2019 06:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 31 Jan 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Australia vs Sri Lanka: Tim Paine wants winning attitude from unchanged side
tim pain

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी टीम को आत्ममुग्धता से बचने के लिए कहा। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में दूधिया रोशनी में खेले गये पहले टेस्ट मैच में पारी और 40 रन से जीत दर्ज की और पेन ने भारत के खिलाफ हाल के अनुभव का जिक्र किया जब टीम ने पर्थ में आसान जीत दर्ज की लेकिन इसके तुरंत बाद उसे मेलबर्न में करारी हार झेलनी पड़ी। 


पेन ने कहा, 'हमने भारत के खिलाफ पर्थ में शानदार जीत दर्ज की थी। मुझे लगता है कि हमने इसके बाद मेलबर्न में बहुत खराब प्रदर्शन किया। हमने उस मैच को बहुत ही सामान्य तरीके से लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें अब यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस टेस्ट मैच में थोड़ा भी ढीला रवैया न अपनाए। हमें कोई कसर नहीं छोड़नी होगी।'

ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा में शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

पेन ने कहा, 'हमने टीम में बदलाव नहीं किया है और यह अच्छा है। हमने अच्छी जीत दर्ज की और हम इस संयोजन के साथ खुश हैं।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed