फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs Pakistan Brisbane Test Match Report

AUSvPAK: लाबुशेन-डेविड वार्नर की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब

Sat, 23 Nov 2019 06:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 23 Nov 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Australia vs Pakistan Brisbane Test Match Report
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

मार्नस  लाबुशेन (185) और डेविड वार्नर (154) की बड़ी शतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 580 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी में 64 रन पर तीन विकेट चटकाकर मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली।

विज्ञापन


पाकिस्तान की पहली पारी 240 रन पर सिमटी थी जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 340 रन की बढ़त हासिल की। पाकिस्तान को पारी हार से बचने के लिए अभी और 276 रन बनाने होंगे। स्टंप्स के समय शान मसूद 27 और बाबर आजम 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


मिशेल स्टार्क ने दिन के आखिरी घंटे के खेल में पाकिस्तान को पारी के तीसरे और पांचवें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एवं कप्तान अजहर अली (पांच) को एलबीडब्लू करने के बाद हैरिस सोहेल (आठ) विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया। शानदार लय में चल रहे पैट कमिंस ने इसके बाद असद शफीक को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाबुशेन ने अपनी पहली शतकीय पारी को बडे स्कोर में बदला, लेकिन अपने घरेलू मैदान गाबा में वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए। एशेज श्रृंखला के दौरान चोटिल स्टीव स्मिथ की जगह टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने लगातार चार अर्धशतकीय पारी खेल टीम में जगह पक्की की। इससे पहले गेंदबाज नसीम शाह (68 रन पर एक विकेट) के पहले शिकार बने। वार्नर और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े।

लेग स्पिनर यासिर शाह(205 रन पर चार विकेट) ने इसके बाद शानदार फार्म में चल रहे पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (04) को बोल्ड किया। यासिर ने छह टेस्ट में सातवीं बार स्मिथ को चलता किया। लाबुशेन को इसके बाद मैथ्यू वेड (60) के रूप में अच्छा साथी मिला।


दोनों की चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी को सोहेल (75 रन पर दो विकेट) ने तोड़ा वेड को आउट कर तोड़ा। इसके बाद ट्रेविस हेड (24) और कप्तान पेन (13) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 25 रन के अंदर आखिरी पांच विकेट गंवा दिए जिसमें लाबुशेन का विकेट भी शामिल है। लाबुशेन को शाहीन अफरीदी (96 रन पर दो विकेट) ने चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed