फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs india third test match live updates scorecard at Melbourne

AUSvIND: मयंक का यादगार डेब्यू, पुजारा-कोहली के दम पर टीम इंडिया का स्कोर 215/2

Wed, 26 Dec 2018 12:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 26 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
australia vs india third test match live updates scorecard at Melbourne
मयंक अगरवाल

मयंक अग्रवाल (76), चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली की उम्दा पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में चल रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में शानदार शुरुआत की है।  

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने बुधवार को स्टंप्स तक 89 ओवर में दो विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 47* और चेतेश्वर पुजारा 68* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दोनों विकेट पैट कमिंस ने चटकाए।
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को नई ओपनिंग जोड़ी हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 40 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। विहारी 66 गेंदों में 8 रन बनाकर क्रीज पर लंबा समय बिताने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पैट कमिंस की बाउंसर ने उनकी पारी का अंत किया। विहारी का ग्लव गेंद पर जाकर लगा और दूसरी स्लिप में फिंच ने आसान कैच लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें यहां:

यहां से अग्रवाल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 100 रन के पार लगाया। इस बीच मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू मैच को खास बनाया और अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर चौका जमाकर पचासा पूरा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 95 गेंदों में 6 चौकों की मदद से फिफ्टी पूरी की।

मयंक-पुजारा ने दूसरे सत्र में कंगारू गेंदबाजों को जमकर परेशान किया, लेकिन चायकाल से ठीक पहले पैट कमिंस ने टीम इंडिया को करारा झटका दिया। तेज गेंदबाज ने मयंक को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को दिन की दूसरी सफलता दिलाई। 27 वर्षीय मयंक ने 161 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए।

इसके बाद चेतेश्वर पुजारा को कप्तान विराट कोहली का साथ मिला और दोनों ने कंगारू गेंदबाजों को विकेट लेने में सफलता हासिल नहीं करने दी। पुजारा-कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। पुजारा ने इस बीच अपने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक पूरा किया। वह 200 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं कप्तान कोहली ने 107 गेंदों में छह चौकों की मदद से 47 रन बनाए हैं।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने इस टेस्ट के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका मिला जबकि रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा की अंतिम एकादश में वापसी हुई है।

फिलहाल, चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में कंगारुओं को 31 रन से हराया था। इसके बाद पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को कंगारुओं के हाथों 146 रन करारी हार झेलनी पड़ी थी। 

बता दें कि टीम इंडिया यदि मेलबर्न टेस्ट जीत जाती है तो वह ऑस्ट्रेलिया में 40 साल बाद 2-1 की बढ़त लेने में सफल होगी। इससे पहले 1977-78 में भारत ने 2-1 की बढ़त ली थी। हालांकि उसने यह सीरीज 3-2 से गंवा दी थी।

दत्तू के 71 साल बाद मयंक 
मयंक ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पदार्पण टेस्ट में अर्द्धशतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय, जबकि सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बने। उनसे पहले दत्तू फडकर (51, 1947 सिडनी) ने ऐसा किया था। अग्रवाल ने अपने पचास रन 95 गेंदों में बनाए। 

विदेश में 11 टेस्ट में दूसरी बार
लंच के बाद भारत ने दूसरे सत्र में 66 रन बनाए और विकेट गंवाया। विदेश में पिछले 11 टेस्ट में यह दूसरा मौका है जब सौ रन बनने के बाद कोहली क्रीज पर उतरे । इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ नाटिंघम में दूसरी पारी के दौरान ऐसा हुआ था। कोहली को क्रीज पर उतरने के समय मिश्रित प्रतिक्रिया मिली, लेकिन अपने लाजवाब स्ट्रोक्स से उन्होंने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। दूसरे छोर पर पुजारा ने 152 गेंद में अपना 21वां अर्द्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 83वें ओवर में दूसरी नई गेंद ली लेकिन टिम पैनी ने कोहली को 47 के योग पर जीवनदान दिया और बदकिस्मत गेंदबाज मार्श थे।

82 साल नई ओपनिंग जोड़ी
मयंक टेस्ट खेलने वाले भारत के 295वें क्रिकेटर बने। भारत ने मयंक और विहारी के रूप में पिछले 82 वर्षों में विदेश में पहली बार एक नई ओपनिंग जोड़ी उतारी। इससे पहले 1936 में दत्ताराम हिंडलेकर और विजय मर्चेंट इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में नई सलामी जोड़ी के रूप में उतरे थे। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े थे। 

टीमें इस प्रकार हैः

टीम इंडिया: मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाः आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, नाथन लियोन, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed