{"_id":"5faa758e6b1ca7498f3f309a","slug":"australia-vs-india-day-night-test-to-feature-up-to-27-000-spectators","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: एडीलेड में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट मैच में 27 हजार दर्शक आएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: एडीलेड में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट मैच में 27 हजार दर्शक आएंगे
Tue, 10 Nov 2020 04:42 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 10 Nov 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ट्विटर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से एडीलेड ओवल पर होने वाले पहले दिन रात के टेस्ट में 27000 दर्शक होंगे जो स्टेडियम की क्षमता का 50 फीसदी है । कोरोना वायरस महामारी के बीच क्रिकेट मैच जैव सुरक्षित माहौल में दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला में हालांकि दर्शक होंगे। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में तीन वन-डे, तीन टी-20 और चार टेस्ट खेलेगी। दौरे की शुरूआत 27 नवंबर को सिडनी में पहले वन-डे से होगी। टेस्ट श्रृंखला 17 दिसंबर से एडीलेड में खेली जाएगी।
विज्ञापन
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, 'एडीलेड ओवल पर दर्शक क्षमता के 50 प्रतिशत टिकट बेचे जाएंगे यानी हर दिन के लिए 27000 टिकट उपलब्ध होंगे।' भारतीय कप्तान विराट कोहली सिर्फ एडीलेड टेस्ट ही खेलेंगे, इसके बाद वह लौट आयेंगे क्योंकि जनवरी में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। बाक्सिंग डे टेस्ट 26 से 30 नवंबर तक मेलबर्न में खेला जाएगा, जिसमें कुल क्षमता के 25 प्रतिशत टिकट ही बेचे जाएंगे। वहीं ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट में 75 प्रतिशत यानी 30000 टिकट बेचे जाएंगे। दूसरा टेस्ट सिडनी में होगा जहां भी 50 प्रतिशत यानी 23000 तक ही टिकट बेचे जा सकेंगे।
विज्ञापन