फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs bangladesh 26th match preview icc cricket world cup 2019 at Nottingham

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया की निगाह सेमीफाइनल पर, उलटफेर में माहिर बांग्लादेश से आज भिड़ंत

Thu, 20 Jun 2019 02:36 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 20 Jun 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
australia vs bangladesh 26th match preview icc cricket world cup 2019 at Nottingham
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया गुरूवार को जब उलटफेर में माहिर बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के लिए मैदान पर में उतरेगा तो उसकी निगाह बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब पहुंचने की होगी। आरोन फिंच की अगुआई वाली टीम ने अभी तक पांच मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला भारत से हारा है। वह तालिका में शीर्ष चार में हैं। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया हालांकि मुकाबले में दावेदार होगा लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे शाकिब के सामने उनकी राह आसान नहीं है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर को पूरा विश्वास है कि उनकी टीम शाकिब ही नहीं पूरी बांग्लादेशी टीम से अच्छी तरह से निपटेगी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि शाकिब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और बायें हाथ के स्पिनर हैं।    
विज्ञापन

 

फिंच और वॉर्नर पर दारोमदार

ऑस्ट्रेलियाई टीम का दारोमदार फिंच और डेविड वॉर्नर पर है। फिंच एक शतक की मदद से 343 रन बना चुके हैं। वह शीर्ष पांच बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं वॉर्नर भी एक शतक और दो अर्द्धशतकों की बदौलत 281 रन बना चुके हैं। पूर्व कप्तान स्मिथ भी लय पा चुके हैं। गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क (13 विकेट) और पैट कमिंस (11 विकेट) भी पूरे रंग में हैं।  
  

विज्ञापन

शाकिब से रहना होगा सतर्क

बांग्लादेश के शाकिब शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह टूर्नामेंट में अभी तक दो शतकों और दो अर्द्धशतकों सहित 384 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में 124 रन की उनकी शानदार पारी से टीम ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। 

यह बांग्लादेश की विश्व कप में विंडीज पर पहली जीत थी। लिटन दास और तमीम इकबाल भी शानदार फॉर्म में हैं। दो जीत और एक ड्रॉ से बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ में बना है। उसकी सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है। 

विज्ञापन

स्टोइनिस फिट, बने रहेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस फिट हो गए हैं लेकिन कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि टीम (अंतिम 11) में उनकी वापसी जल्द होगी। लैंगर ने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि मौजूदा विश्व कप के दो मुकाबलों को चोट के कारण नहीं खेलने वाले स्टोइनिस बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा होंगे। स्टोइनिस को नौ जून को भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मिली 36 रन की हार के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई थी। 

लैंगर ने कहा, 'हम उनकी चोट की निगरानी कर रहे, वह एक शीर्ष एथलीट हैं। उन्होंने फिटनेस हासिल करने के लिए हर जरूरी चीज की है। वह कोई मौका नहीं खोना चाहेंगे।' स्टोइनिस 15 सदस्यीय टीम में बने रहेंगे। उनके कवर के रूप में बुलाए गए ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के कप्तान मिशेल मार्श मंगलवार को टीम के साथ ट्रेनिंग करने के बाद वापस ‘ए’टीम से जुड़ गए।

टीमेंः

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, पैट कमिंस, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, एडम जम्पा, नाथन लियोन।

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), अबु जायेद, लिटन दास (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसादेक हुसैन, मुश्फिकर रहीम (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, सब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और तमीम इकबाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed